Business News

मिलिए देश के 10 सबसे अमीर लोगों से..

मुकेश अंबानी (संपत्ति - 83.4 अरब डॉलर)
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी न सिर्फ भारत बल्कि एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वे दुनिया के नौवें सबसे अमीर आदमी हैं।

Image credits: google

गौतम अडाणी (संपत्ति - 47.2 अरब डॉलर)

गौतम अडाणी भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी हैं। 24 जनवरी, 2023 से पहले वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे।

Image credits: google

शिव नाडर (संपत्ति - 25.6 अरब डॉलर)

HCL टेक्नोलॉजी के मुखिया शिव नाडर भारत के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। शिव नाडर की बेटी रोशनी एचसीएल की चेयरपर्सन हैं।

Image credits: google

साइरस पूनावाला (संपत्ति - 22.6 अरब डॉलर)

वैक्सीन किंग के नाम से मशहूर साइरस पूनावाला भारत के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी ने कोरोना काल में कोविशील्ड वैक्सीन बनाई थी।

Image credits: google

लक्ष्मी निवास मित्तल (संपत्ति - 17.7 अरब डॉलर)

स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी निवास मित्तल भारत के पांचवे सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। मित्तल ने 2004 में बेटी वनिशा की शादी में 428 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

Image credits: google

सावित्री जिंदल (संपत्ति - 17.5 अरब डॉलर)

सावित्री जिंदल भारत की छठी सबसे अमीर हैं। इसके साथ ही वो देश की सबसे अमीर महिला भी हैं। 2022 में वो फोर्ब्स लिस्ट में 91वें नंबर पर थीं। 2023 में 94वें नंबर पर हैं।

Image credits: google

दिलीप संघवी (संपत्ति - 15.6 अरब डॉलर)

फार्मा कंपनी सन फार्मा के एमडी दिलीप संघवी भारत के सातवें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी शादी विभा संघवी से हुई है। उनके दो बच्चे आलोक और विधि हैं।

Image credits: google

राधाकृष्ण दमानी (संपत्ति - 15.3 अरब डॉलर)

डी-मार्ट के फाउंडर राधाकृष्ण दमानी भारत के 8वें सबसे अमीर शख्स हैं। डी मार्ट में 9856 परमानेंट जबकि 38952 कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारी काम कर रहे हैं।

Image credits: google

कुमार मंगलम बिड़ला (संपत्ति - 14.2 अरब डॉलर)

बिड़ला ग्रुप के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला देश के 9वें सबसे अमीर शख्स हैं। ग्रासिम इंडस्ट्रीज, हिंडाल्को, अल्ट्राटेक सीमेंट इसी ग्रुप की कंपनियां हैं।

Image credits: google

उदय कोटक (संपत्ति - 12.9 अरब डॉलर )

कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक भारत के 10वें सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। ये ग्रुप बैंकिंग के अलावा कमोडिटी, इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड्स में भी है।

Image credits: google