Business News

वड़ा पाव गर्ल का ये अंदाज देख भरने लगेंगे आहें, जानें किसके संग आई नजर

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

अब चंद्रिका दीक्षित ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित अब सिर्फ रेहड़ी तक सीमित नहीं रह गई हैं। चंद्रिका दीक्षित को आपने हमेशा सिंपल ड्रेस में देखा होगा, लेकिन अब वो बोल्ड अवतार में नजर आई हैं।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

वड़ा पाव गर्ल का पहला गाना हुआ रिलीज

वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित का पहला गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसका वीडियो उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

गाने में अमनदीप सिंह के साथ नजर आईं चंद्रिका दीक्षित

इस म्यूजिक वीडियो में वड़ा पाव गर्ल सिंगर अमनदीप सिंह के साथ नजर आ रही हैं। उनके इस गाने का नाम 'दर्जी' है। गाने में चंद्रिका दीक्षित बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

वड़ा पाव गर्ल का ग्लैमरस अंदाज देख लोग कर रहे कमेंट्स

वड़ा पाव गर्ल का गाना देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक बोला- पहले ये अपने नाम में बोलती थी चंद्रिका गेरा दीक्षित, पर अब गेरा साहब हर जगह से गायब हो रहे हैं।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

एक बोला- दीदी रो-रोकर सुपरस्टार बन गई

एक और शख्स ने कमेंट करते हुए कहा- इत्ती अमीर हो गई मैं, जो अब म्यूजिक वीडियो बनाऊंगी। एक और बोला- दीदी रो-रोकर सुपरस्टार बन गई।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

गाने में बेहद बोल्ड नजर आईं चंद्रिका दीक्षित

चंद्रिका दीक्षित इस गाने में काफी बोल्ड दिख रही हैं। बता दें कि पीतमपुरा वाली रेहड़ी पर विवाद के बाद उन्होंने रानीबाग में नई दुकान ले ली है। इसकी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

चंद्रिका दीक्षित पहले हल्दीराम में करती थीं जॉब

चंद्रिका दीक्षित के मुताबिक, पहले वो हल्दीराम में जॉब करती थीं, लेकिन बच्चे की तबीयत खराब रहने के चलते नौकरी छोड़ दिल्ली में वड़ा पाव की रेहड़ी शुरू की।

Image credits: Instagram/Chandrika.dixit

धीरे-धीरे वडा पाव गर्ल के नाम से फेमस हो गईं चंद्रिका

धीरे-धीरे उनका बिजनेस चल निकला और फूड व्लॉगर ने उन्हें इतना फेमस कर दिया कि वो 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं।

Image credits: Social Media

चंद्रिका दीक्षित पर 50 हजार लेकर रिबन काटने के आरोप

हाल ही में चंद्रिका 75 लाख की फोर्ड मस्टैंग कार में नजर आई थीं। तब उन्होंने कहा था- बहुत जल्द कुछ बड़ा होनेवाला है। चंद्रिका पर आरोप है कि वो रिबन काटने के 50 हजार रुपए लेती हैं।

Image credits: Social Media