Hindi

बुरे दौर में आई गुड न्यूज...घटेगा नहीं इतना बढ़ेगा Vodafone Idea Share

Hindi

गुरुवार को भरभराकर गिरा वोडा-आइडिया शेयर

गुरुवार को टेलिकॉम कंपनियों से जुड़े AGR मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वोडाफोन-आइडिया के शेयर भरभराकर गिए गए। इनमें 20% तक की गिरावट देखने को मिली।

Image credits: Freepik
Hindi

Vodafone Idea Share Price

शुक्रवार, 20 सितंबर को वोडाफोन-आइडिया का शेयर दोपहर 12 बजे तक 10.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इसे लेकर एक अच्छी खबर ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने दी है।

Image credits: Freepik@shamira
Hindi

Vodafone Idea Share Price Target

भारी गिरावट में वोडा-आइडिया के शेयरों ने 52 वीक के लो लेवल को छुआ है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने शेयरों पर खरीदी की राय दी है। इसका टारगेट प्राइस 15 रुपए दिया है।

Image credits: Freepik
Hindi

वोडाफोन-आइडिया शेयर में कितनी तेजी आएगी

नोमुरा को वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में मौजूदा भाव से करीब 45% तेजी आने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह तब दी है, जब इसमें बड़ी गिरावट जारी है।

Image credits: Freepik@vladislavgrohin
Hindi

वोडाफोन-आइडिया शेयर में क्यों आएगी तेजी

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने कहा कि लंबे समय से चला आ रहा AGR मामला अब खत्म हो गया है। कंपनी का बुरा वक्त बीत चुका है। अब मजबूती से इसके बिजनेस में तेजी आएगी। शेयर लेने का अच्छा मौका है

Image credits: iSTOCK
Hindi

वोडाफोन-आइडिया शेयर का भविष्य

नोमुरा ने कहा कि सरकार का समर्थन वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड के फंडिंग अंतर को कम कर सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 में VIL के लिए ARPU में 12% का इजाफा, कस्टमर लॉस में कमी आ सकती है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

वोडाफोन-आइडिया को लेकर अनुमान

ब्रोकरेज फर्म नोमुरा को उम्मीद है कि फाइनेंशियल ईयर24 से 2027 तक वोडाफोन-आइडिया का EBITDA और CAGR सुधर सकता है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

वोडाफोन-आइडिया शेयर खरीदें या नहीं

ब्रोकरेज फर्म सिटी ने भी वोडाफोन पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है। हालांकि, टागरेट प्राइस 22 से घटाकर 17 रु. कर दिया है, जो मौजूदा भाव से 64% ज्यादा है।

Image credits: iSTOCK
Hindi

कितना गिरेगा वोडाफोन-आइडिया का शेयर

नोमुरा और सिटी के अलावा बाकी ब्रोकरेज फर्म ने वोडाफोन आइडिया के शेयर में गिरावट का अनुमान जताया है। यह शेयर 8 रुपए तक जा सकता है।

Image credits: Freepik@Flowo
Hindi

नोट

शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Image Credits: Getty