Business News

SBI, Jio Mart ही नहीं इन कंपनियों के भी ब्रांड एंबेसडर हैं MS धोनी

Image credits: Getty

ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी

दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई बड़े ब्रांड्स के साथ बतौर ब्रांड एंबेसडर जुड़े हैं। अब इस लिस्ट में एक और ब्रांड जुड़ गया है।

Image credits: Getty

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को हाल ही में देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Image credits: Getty

मैक्सीविजन सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल्स

एसबीआई के बाद अब एक और बड़े ब्रांड मैक्सीविजन सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल्स ने एमएस धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसका ऐलान प्रेस रिलीज में किया गया है।

Image credits: Getty

आई हॉस्पिटल के ब्रांड एंबेसडर बने धोनी

मैक्सीविजन सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल्स ने कहा है कि एमएस धोनी को एक आइकन के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में वह लोगों को आंख की बीमारियों को लेकर जागरूक कर सकते हैं।

Image credits: Instagram

Jio Mart

महेंद्र सिंह धोनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के Jio Mart के भी ब्रांड एंबेसडर हैं। भारतीय पूर्व कप्तान एमएस धोनी को हाल ही में कंपनी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का ऐलान किया था।

Image credits: Getty

कैप्टन कूल की पॉपुलैरिटी

कैप्टन कूल नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी इस साल 2023 में एक-दो नहीं बल्कि कई कंपनियों के साथ जुड़े हैं। कई बड़े ब्रांड्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है।

Image credits: Instagram

इन कंपनियों से धोनी का नाता

एसबीआई और जियो मार्ट के अलावा महेंद्र सिंह धोनी Oreo, India Cements, Dream11 और Reebok जैसी कई बड़ी कंपनियों के साथ भी जुड़े हैं।

Image credits: Getty