Hindi

कौन हैं रक्षा झा, जो कबाड़ की बस से खड़ी कर रहीं करोड़ों का कारोबार

Hindi

क्या है बस महफिल ऑफ व्हील्स

रक्षा झा ने पटना में बस को ही एक रेस्टोरेंट की शक्ल दे दी है। इसका नाम रखा है बस महफिल ऑन व्हील्स। हालत यह है कि यह रेस्टोरेंट सुर्खियों में आ गया है और ग्राहकों की लाइन लग रही है।

Image credits: twitter
Hindi

कौन हैं बिहार की रक्षा झा

बिहार के अररिया की रहने वाली रक्षा झा सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन अंत में उन्हें स्टार्टअप का आइडिया और उन्होंने एक शानदार स्टार्टअप शुरू भी कर दिया है।

Image credits: twitter
Hindi

कहां से आया यह आइडिया

रक्षा के पिता बिजनेसमैन हैं तो उन्हें बचपन से ही बिजनेस का शौक रहा। खाने-पीने की शौकीन हैं, इसलिए स्टार्टअप का विचार आया तो सबसे पहला ख्याल रेस्टोरेंट खोलने का ही आया।

Image credits: insta
Hindi

कैसे आया बस का आइडिया

रक्षा कहती हैं कि वे जब जगह की तलाश कर रही थीं, तभी पुलिस स्टेशन के पास कबाड़ हो चुकी बस दिखी। वहीं ये आइडिया आया कि क्यों न बस को ही रेस्टोरेंट की शक्ल दे दी जाए।

Image credits: twitter
Hindi

डिजाइन खुद रक्षा का है

बस को रेस्टोरेंट की शक्ल देने के लिए रक्षा ने डिजाइन तैयार किया। बढ़िया सजावट, लेटेस्ट लाइटिंग और क्राफ्ट के साथ इसे यूनिक लुक दिया गया है। यहां का माहौल भी शानदार है।

Image credits: insta
Hindi

दूसरे फ्लोर पर महफिल

बस के दूसरे फ्लोर पर महफिल सजाई गई है। इसमें जमीन पर ही गद्दा, कुशन और मशलंद के बीच कम हाइट वाले टेबल लगे हैं। रंगीन रोशनी के साथ आर्टिफिशियल फूलों से सजा है।

Image credits: twitter
Hindi

प्रोजेक्टर पर म्यूजिक मस्ती

महिफिल ऑन व्हील्स की खासियत यह है कि यहां एक प्रोजेक्टर भी लगाया गया है, जिस पर म्यूजिक चलता रहता है। यानि यहां आप बैठकर लजीज व्यंजन के साथ म्यूजिक का आनंद लें।

Image credits: twitter
Hindi

रेसिपी भी खास बनाई है

इस रेस्टोरेंट में इंडियन, कांटिनेंटल, चाइनीज के साथ चाय, कॉफी और कई तरह के शेक परोसे जाते हैं। यह पॉकेट फ्रेंडली है, जिससे स्टूडेंट्स लगातार यहां आते रहते हैं।

Image credits: insta
Hindi

बिहार का ऐसा पहला रेस्टोरेंट

महफिल ऑन व्हील्स को डबल डेकर बस पर तैयार किया गया है। पहले फ्लोर पर कुल 7 लोगों के बैठने की जगह है। इसका डेकोरेशन भी लाजवाब है, जो किसी आधुनिक रेस्टोरेंट जैसा दिखता है।

Image Credits: twitter