Hindi

कौन थे वाघ-बकरी ग्रुप के मालिक पराग देसाई, जानें अब परिवार में कौन-कौन

Hindi

पराग देसाई की मौत की वजह बने आवारा कुत्ते

वाघ बकरी चाय (Wagh Bakri Tea) के मालिक पराग देसाई का निधन हो गया है। उनकी मौत की वजह आवारा कुत्ते बने हैं, जिनके हमले से वो जमीन पर गिरे और सिर पर चोट लगी।

Image credits: Social Media
Hindi

कुत्तों के हमले से खुद को बचाने में गंभीर रूप से हुए थे घायल

15 अक्टूबर को पराग देसाई घर के पास वॉक कर रहे थे, इसी दौरान कुत्तों के हमले से खुद को बचाने में वो जमीन पर गिरे और सिर पर गंभीर चोट आई।

Image credits: Wagh Bakri Group
Hindi

पराग देसाई को वेंटिलेटर पर रखा गया

इसके बाद पराग देसाई को तत्काल शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें सर्जरी के लिए जायडस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Image credits: Social Media
Hindi

22 अक्टूबर को पराग देसाई ने ली अंतिम सांस

22 अक्टूबर को पराग ने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों का कहना है कि उनके सिर पर गंभीर चोट की वजह से उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

Image credits: Social Media
Hindi

वाघ बकरी ग्रुप के MD रसेश देसाई के बेटे थे पराग

49 साल के पराग देसाई के पिता का नाम रसेश देसाई है। वे वाघ बकरी ग्रुप के MD हैं। वहीं पराग कंपनी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर थे और सेल्स, मार्केटिंग, एक्सपोर्ट्स का काम देखते थे।

Image credits: Social Media
Hindi

अपने पीछे पत्नी विदिशा और बेटी को छोड़ गए पराग

पराग अपने पीछे पत्नी विदिशा और बेटी पारिशा को छोड़ गए हैं। पराग ने न्यूयार्क की लॉन आइलैंड यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री ली थी। उनका फैमिली पिछली 4 पीढ़ियों से चाय कारोबार में है।

Image credits: Social Media
Hindi

100 करोड़ के टर्न ओवर को 2000 करोड़ के पार पहुंचाया

Parag Desai ने 1995 में वाघ बकरी ग्रुप ज्वॉइन किया था। तब कंपनी का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये से भी कम था। उन्होंने 28 साल में इसे 2000 करोड़ से उपर पहुंचा दिया।

Image credits: Social Media
Hindi

दुनिया के 60 देशों में वाघ-बकरी चाय का बिजनेस

वाघ-बकरी चाय का बिजनेस दुनिया के 60 देशों में फैला हुआ है। इसके अलावा भारत के 24 राज्यों में भी कंपनी की मजबूत उपस्थिति है।

Image Credits: Social Media