Hindi

कौन है इंडियन वुमन, जिसके पास सबसे महंगा घर, अंबानी-अडानी भी कहीं नहीं

Hindi

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा घर

दुनिया का सबसे बड़ा घर ब्रिटेन का शाही महल और भारत का सबसे महंगा घर मुकेश अंबानीका एंटीलिया नहीं बल्कि कोई और है, जिसमें चार-चार बकिंघम पैलेस समा जाए।

Image credits: Instagram
Hindi

दुनिया के सबसे बड़े पैलेस का नाम

बकिंघम पैलेस से 4 गुना बड़ा महल भारत में है, जो दुनिया में सबसे बड़ा घर है। यह निजी आवास है गुजरात के वडोदरा का 'लक्ष्मी विलास पैलेस' या बड़ौदा पैलेस, जो गायकवाड़ राजघराने का है।

Image credits: Instagram
Hindi

लक्ष्मी विलास पैलेस की मालकिन

गायकवाड़ फैमिली के इस महल में रॉयल फैमिली के मुखिया समरजीत सिंह गायकवाड़ अपनी पत्नी राधिकाराजे और परिवार के साथ 2013 से रहते हैं। उनकी पत्नी महल की मालकिन हैं।

Image credits: facebook@Prakash Singh Bist
Hindi

समरजीत सिंह गायकवाड़ कौन हैं

समरजीत सिंह गायकवाड़, महाराजा रणजीत सिंह प्रतापसिंह और शुभांगिनी राजे के एकलौते बेटे हैं। पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने बड़ौदा को रिप्रजेंट किया था।

Image credits: facebook@Prakash Singh Bist
Hindi

बेहद आलीशान है बड़ौदा महल

लक्ष्मी विलास पैलेस को साल 1875 में बनवाया गया था। यह सबसे महंगे और लग्जरी पैलेस में आता है 700 एकड़ में बने इस महल को बनाने में 12 साल का समय लगा था।

Image credits: Instagram
Hindi

170 कमरों वाला महल

लक्ष्मी विलास पैलेस के एक हिस्से में रॉयल फैमिली रहती हैं और दूसरे में संग्राहालय बनाया गया है, जहां आम लोग भी जाकर राजमहल देख सकते हैं। इस महल में 170 कमरे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

लक्ष्मी विलास पैलेस में क्या-क्या है

यह महल 3,04,92,000 वर्ग फुट में बना है। इसका डिजाइन चार्ल्स फेलो चिशोल्म ने बनाया था। महल में विशाल गार्डन, हॉर्स राइडिंग पैलेस , स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स जैसी कई लग्जरी चीजे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

लक्ष्मी विलास पैलेस की कीमत कितनी है

हाउसिंग डॉट कॉम के अनुसार, इस महल को बनाने में तब 18,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड यानी करीब 60 लाख रुपए खर्च हुए थे। अभी इसकी अनुमानित कीमत करीब 2,43,93,60,00,000 रुपए है।

Image credits: facebook@Prakash Singh Bist

13% उछल रॉकेट बना ये मेटल शेयर, इन 10 Stocks ने भी बना दिया गुरुवार

बदल जाएगी Life... सिर्फ 1 शेयर खरीदकर रख लें!

दुल्हन के लिए Earring या दामाद का Ring..लेने से पहले जान लें Gold रेट

गुरुवार होगा शानदार! इन 7 Stocks से न हटने दें नजर