क्या करता है अरविंद केजरीवाल का बेटा पुलकित, IIT दिल्ली से की है पढ़ाई
Education Feb 08 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
अरविंद केजरीवाल के बेटे पुलकित केजरीवाल का करियर
पुलकित केजरीवाल आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बेटे हैं। दिल्ली चुनाव 2025 रिजल्ट से पहले जानें अरविंद केजरीवाल के बेटे के करियर के बारे में।
Image credits: Getty
Hindi
पुलकित ने अपने पिता के पदचिह्नों पर चलकर सफलता पाई
अरविंद केजरीवाल के दोनों बच्चे, पुलकित और हर्षिता, एजुकेशन में हमेशा आगे रहे हैं। उनकी एकेडमिक सफलता अन्य छात्र के लिए प्रेरणा है।
Image credits: Getty
Hindi
12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4% मार्क्स
साल 2019 में, पुलकित ने अपनी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4% अंक प्राप्त किए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी और गर्व व्यक्त किया था।
Image credits: Getty
Hindi
IIT दिल्ली से बीटेक की डिग्री
12वीं के बाद जेईई मेन और फिर जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल कर पुलकित केजरीवाल ने IIT दिल्ली में एडमिशन लिया और बीटेक की डिग्री हासिल की।
Image credits: Getty
Hindi
अरविंद केजरीवाल भी हैं IIT ग्रेजुएट
पुलकित केजरीवाल के पिता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भारत के सबसे शिक्षित नेताओं में से एक हैं। उन्होंने भी IIT Kharagpur से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
Image credits: Getty
Hindi
इंजीनियरिंग के बाद पास की UPSC परीक्षा
इंजीनियरिंग के बाद अरविंद केजरीवाल ने UPSC Civil Services Exam भी पास किया। इसके बाद वे भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में कार्यरत रहे। फिर समाज सेवा की ओर आगे बढ़ते हुए दिल्ली सीएम बने।
Image credits: social media
Hindi
पुलकित केजरीवाल का करियर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलकित वर्तमान में एक प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा कंपनी, FinMechanics के साथ जुड़े हुए हैं। साथ ही एंटरप्रेन्योरशिप में भी आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं।