Hindi

MS स्वामीनाथन को भारत रत्न अवार्ड, हरित क्रांति के जनक को जानिए

Hindi

डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत रत्न अवार्ड

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। 

Image credits: Getty
Hindi

भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन ने भारत को कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल करने में मदद करने में "महत्वपूर्ण भूमिका" निभाई और इसे आधुनिक बनाने में उत्कृष्ट प्रयास किए।

Image credits: Getty
Hindi

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, "डॉ स्वामीनाथन के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल भारतीय कृषि को बदल दिया है बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और समृद्धि भी सुनिश्चित की है।"

Image credits: Getty
Hindi

पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न अवार्ड

पीएम मोदी ने भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह के लिए भी भारत रत्न की घोषणा की है।

Image credits: Getty
Hindi

कुंभकोणम, तमिलनाडु में जन्म

स्वामीनाथन का जन्म 7 अगस्त, 1925 को कुंभकोणम, तमिलनाडु हुआ था। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। कृषि रिसर्च और शिक्षा को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाई।

Image credits: Getty
Hindi

राष्ट्र को खाद्य आत्म निर्भर बनाया

उन्हें भारत में हरित क्रांति लाने के लिए जाना जाता है जो भारतीय कृषि में एक परिवर्तनकारी चरण था। जिसने राष्ट्र को खाद्य आत्म निर्भर बनाया।स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

Image credits: Getty
Hindi

पहले से मिल चुके हैं पद्म श्री, पद्म भूषण समेत ये अवार्ड

स्वामीनाथन को पहले से पद्म श्री (1967), पद्म भूषण (1972), पद्म विभूषण (1989) से सम्मानित किया गया है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार और अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व विज्ञान पुरस्कार भी मिले हैं।

Image Credits: Getty