Education

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण कब? भारत में कहां, कैसा आयेगा नजर, सूतक

Image credits: social media

साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण कब है

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण रात 11 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 29 अक्टूबर सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला साल का अंतिम चंद्र ग्रहण विशेष है क्योंकि इसे भारत के बड़े क्षेत्र में देखा जा सकेगा। साथ ही इस साल यह अकेला ग्रहण है जिसे भारत में लोग देख सकेंगे।

Image credits: social media

चंद्र कहां-कहां दिखाई देगा

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भारत समेत ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, हिंद महासागर, अटलांटिक, दक्षिणी प्रशांत महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखेगा।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण कब लगता है

साइंस के अनुसार चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना है। सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण में सूतक लगेगा या नहीं

28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा ऐसे में धार्मिक रूप से इसका सूतक  लगेगा। चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। सांइस के अनुसार यह अंधविश्वास है।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण में सूतक क्या होता है, नियम

सूतक काल का अर्थ होता है ऐसा समय जब पृथ्वी पर प्रकृति संवेदनशील स्थिति में होती है। इसे अशुभ माना जाता है। इस समय शुभ कार्य नहीं किये जाते। पूजा करना वर्जित होता है। 

Image credits: social media

गर्भवती महिलाएं ग्रहण में क्या करें क्या न करें

धार्मिक रूप से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। उन्हें ग्रहण में बाहर नहीं निकलना चाहिए, नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Image credits: social media

सूतक और ग्रहण के नियम

सूतक के दौरान पके हुए भोजन को ग्रहण समाप्त होने के बाद भी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ग्रहण के दौरान भी खाना-पीना वर्जित होता है। यह धार्मिक नियम हैं। साइंस ऐसा कुछ नहीं मानता।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद धार्मिक रूप से दान करना शुभ माना गया है। इससे ग्रहण के अशुभ दूर होते हैं। चंद्र ग्रहण के बाद चावल, दूध, शक्कर और चांदी की वस्तुएं दान कर सकते हैं।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद सबसे पहले स्नान करें। इसके बाद पूरे घर पर गंगाजल का छिड़काव करें। पूजा स्थल की सफाई कर दीप जलाएं।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण कितने तरह का होता है

चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण,आंशिक चंद्र ग्रहण, पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण।

Image credits: social media

पूर्ण चंद्र ग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण में पृथ्वी की छाया संपूर्ण चंद्रमा की सतह पर पड़ती है और चंद्रमा पूरी तरह ढक जाता है।

Image credits: social media

आंशिक चंद्र ग्रहण, पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण में चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण जब पृथ्वी की छाया का कुछ बाहरी भाग चंद्रमा की सतह पर पड़ता है।

Image credits: social media

चंद्र ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण आप NASA के यूट्यूब चैनल पर इसके अलावा Timeanddate.com पर इसे लाइव देख सकते हैं। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और यूट्यूब चैनल दोनों पर होगी।

Image credits: social media