दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में, कितनी पढ़ी-लिखी हैं नई CM
Hindi

दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथों में, कितनी पढ़ी-लिखी हैं नई CM

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (rekha gupta delhi cm)
Hindi

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री (rekha gupta delhi cm)

दिल्ली के नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई। भाजपा नेता रेखा गुप्ता 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

Image credits: Getty
भाजपा विधायक दल की बैठक में हुई दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा
Hindi

भाजपा विधायक दल की बैठक में हुई दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा

दिल्ली सीएम के लिए कई नामों की चर्चा के बीच और दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद 19 फरवरी की शाम भाजपा विधायक दल की बैठक में दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया।

Image credits: Getty
शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की थी (rekha gupta shalimar bagh)
Hindi

शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की थी (rekha gupta shalimar bagh)

भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की थी। 

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं रेखा गुप्ता (Who is Rekha Gupta new CM of Delhi)

रेखा गुप्ता की पारिवारिक जड़ें हरियणा से जुड़ी हैं। उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है। रेखा गुप्ता अभी भी समय-समय पर गांव जाती हैं और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता का एजुकेशन क्वालिफिकेशन (Rekha Gupta education)

रेखा गुप्ता की स्कूली शिक्षा मनिनंदर शक्ति विद्यालय, केशवपुरम और गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल, अशोक विहार से हुई है। वह एक ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता के पास कई डिग्रियां (Rekha Gupta College Degrees)

उन्होंने दौलत राम कॉलेज दिल्ली, चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ और फिर डीयू से पढ़ाई की।बैचलर ऑफ कॉमर्स, LLB, मास्टर ऑफ आर्ट्स और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता का पॉलिटिकल करियर (Rekha Gupta political career)

रेखा गुप्ता ने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की और दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव बनीं।

Image credits: social media
Hindi

बीजेपी नेता के रूप में रेखा गुप्ता (rekha gupta bjp)

बीजेपी नेता रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता की फैमिली ( Rekha Gupta family)

रेखा गुप्ता के पिता जय भगवान जिंदल SBI में जॉब करते थे, इसी कारण पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। मां उर्मिला जिंदल हासउवाइफ हैं। दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे।

Image credits: social media
Hindi

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में भारी संख्या में है। बता दें कि वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता के पति और बच्चे (rekha gupta husband name)

रेखा गुप्ता के हसबेंड मनीष गुप्ता एक बिजनेसमैन हैं। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा निकुंज है और दूसरी बेटी हर्षिता गुप्ता एक बिजनेसवुमन हैं।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता की संपत्ति

रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति 5.36 करोड़ रुपये है जबकि उनपर 1.2 करोड़ रुपये की देनदारी भी है।

Image credits: social media
Hindi

रेखा गुप्ता देश में बीजेपी की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता के राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता ने उन्हें दिल्ली सीएम पद तक पहुंचाया दिया है। रेखा गुप्ता वर्तमान में देश में बीजेपी की एक मात्र महिला मुख्यमंत्री हैं।

Image credits: social media

ब्रेन पावर चैलेंज: 8 ट्रिकी IQ सवाल, क्या आप दे पाएंगे जवाब?

भारत-चीन या US नहीं, इस देश में रहते हैं दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोग

भारत में 12वीं कक्षा के बाद टॉप 7 मेडिकल कोर्स

स्मार्टनेस टेस्ट: 10 ट्रिकी सवाल, क्या आप दे पाएंगे सही जवाब?