Education

इंजीनियर कैसे बनें ? योग्यता, सैलरी, एग्जाम, संस्थान समेत पूरी डिटेल

Image credits: freepik

12वीं में PCM ग्रुप की पढ़ाई जरूरी

इंजीनियर बनने के लिए 12वीं में PCM (फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स) ग्रुप से पढ़ाई करनी होती है। इसके बाद B.tech या BE जैसी इंजीनियरिंग डिग्री को प्राप्त करके इंजीनियर बन सकते हैं।

Image credits: freepik

इंजीनियर बनने के लिए काैन से एग्जाम होते हैं ?

इंजीनियर बनने के लिए सरकार द्वारा कुछ प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन कराया जाता है। जिसमें JEE Mains, JEE Advance, UPESEAT,CUCET, GUJCET,CUSAT, IPUSET जैसे अन्य एग्जाम होते हैं।

Image credits: freepik

इंजीनियरिंग कोर्स पूरा करने में कितना समय लगता है ?

12वीं के बाद प्रेवश परीक्षा क्लियर करके इंजीनियरिंग कोर्स B.Tech में एडिशन लेना होता है। जो 4 साल का होता है। इस कोर्स के दौरान 4 सालों में 8 सेमेस्टर होते हैं।

Image credits: freepik

इंजीनियरिंग कोर्स की फीस कितनी है ?

B.tech इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए 2 लाख से लेकर 7 लाख तक फीस लगती है। गवर्नमेंट संस्थानों में फीस कम होती है। लेकिन यहां एडमिशन के लिए अच्छे रैंक हासिल करने पड़ते हैं।

Image credits: freepik

इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन कैसे मिलता है ?

इंजीनियरिंग कॉलेज में मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन मिलता है। परंतु मैरिट लिस्ट में आने के लिए आपको इंजीनियरिंग का वैलिड एंट्रेस एग्जाम अच्छे रैंक से पास करना जरूरी है।

Image credits: freepik

इंजीनियर बनने के लिए तैयारी कब शुरू करें?

इंजीनियरिंग की तैयारी 10वीं से ही शुरू कर देनी चाहिए। फिजिक्स, मैथ्स, कैमेस्ट्री पर मजबूत पकड़ जरूरी है। 12वीं में PCM ग्रुप से पढ़ाई और अच्छे मार्क्स लाने जरूरी हैं।

Image credits: freepik

देश में इंजीनियरिंग के सबसे अच्छे कॉलेज कौन से हैं?

भारत में इंजीनियरिंग के सबसे अच्छे कॉलेजों में आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रूड़की, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहाटी व अन्य कई संस्थान हैं।

Image credits: freepik

इंजीनियर के कार्य क्या हैं ?

इंजीनियर अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग वस्तुओं का निर्माण करता है जो लोगों की सुविधा के लिए होता है।

Image credits: freepik

इंजीनियर्स की सैलरी कितनी होती है ?

किसी भी इंजीनियर की सैलरी उसके कार्स और स्किल पर निर्भर करती है। वर्तमान समय में लाखों ही नहीं करोड़ तक के सैलरी पैकेज ऑफर किये जाते हैं। एक्सपीरिएंस के साथ ये और बढ़ते जाते हैं।

Image credits: freepik