Education

Hemant Soren तीसरी बार झारखंड सीएम, इंजीनियरिंग से राजनीति तक, जानिए

Image credits: social media

हेमंत सोरेन फिर झारखंड के मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन एक राजनीतिज्ञ हैं। झारखंड के दिग्गज राजनेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Image credits: social media

Hemant Soren: नेमारा, रामगढ़ में जन्म

हेमन्त सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमारा में हुआ जो झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित है। उनके दो भाई और एक बहन हैं।

Image credits: social media

Hemant Soren: बीआईटी, मेसरा से पढ़ाई

हेमंत सोरेन ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पटना हाई स्कूल, पटना, बिहार से पूरी की। फिर बीआईटी, मेसरा, रांची, झारखंड में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लिया लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी।

Image credits: social media

Hemant Soren: कल्पना सोरेन से शादी, दो बच्चों के पिता

उन्होंने कल्पना सोरेन से शादी की। कल्पना भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। कपल के दो बेटे हैं।

Image credits: Instagram

हेमंत सोरेन का राजनीतिक करियर

2009 में राज्यसभा सदस्य के रूप में राजनीतिक करियर शुरू किया। 2009 में बरहेट निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा सदस्य चुने गए। सितंबर 2010 से जनवरी 2013 तक झारखंड डिप्टी सीएम रहे।

Image credits: social media

तीन बार झारखंड सीएम

हेमंत सोरेन 2013 में पहली बार झारखंड सीएम बने। 29 दिसंबर 2019 में वह दूसरी बार झारखंड सीएम बने। उन्होंने 4 जुलाई, 2024 तीसरी बार झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Image credits: social media

हेमंत सोरेन नेट वर्थ

हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ होने का अनुमान है।

Image credits: social media