Education

JEE Advanced 2024 एग्जाम सेंटर रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Image credits: Getty

जेईई एडवांस्ड 2024 एग्जाम 26 मई

आईआईटी मद्रास की ओर से रविवार, 26 मई को जेईई एडवांस्ड 2024 आयोजित होने जा रहा है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में होगा।

Image credits: Getty

जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 सुबह 9 बजे से

जेईई एडवांस्ड 2024 का पेपर 1 सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा, उसके बाद पेपर 2 दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:30 बजे तक होगा।

Image credits: Getty

रिपोर्टिंग टाइम से एक घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे कैंडिडेट

जेईई एडवांस्ड एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड पर दिये गये रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।

Image credits: Getty

जेईई एडवांस 2024 एग्जाम सेंटर ले जाना न भूलें ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को अपना जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी सर्टिफिकेट लाना जरूरी है। इसे ले जाना न भूलें।

Image credits: Getty

जेईई एडवांस्ड 2024 एग्जाम पैटर्न

जेईई (एडवांस्ड) 2024 में दो क्वेश्चन पेपर, पेपर 1 और पेपर 2 शामिल होंगे, प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। दोनों पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Image credits: Getty

प्रत्येक पेपर में तीन अलग-अलग सेक्शन

प्रत्येक पेपर में तीन अलग-अलग सेक्शन होंगे: फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

Image credits: Getty

जेईई एडवांस्ड 2024 में शामिल होने के बाद क्या

जेईई एडवांस्ड 2024 में कैंडिडेट को उनके परफॉर्मेंस के अनुसार आईआईटी में ग्रेजुएशन, इंटीग्रेटेड मास्टर्स और ड्यूअल डिग्री प्रोग्राम में एडमिशन मिलता है।

Image credits: Getty