Education

रतन टाटा के 3 उत्तराधिकारी, लिआ टाटा, माया, नेविल ने कितनी की पढ़ाई

Image credits: social media

रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने बुलंदियों को छूआ

रतन टाटा के नेतृत्व में, टाटा ग्रुप ने जबरदस्त विकास देखा। इस ग्रुप में दस कार्यक्षेत्रों में 30 कंपनियां हैं। 2024 तक टाटा ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 30.6 लाख करोड़ है।

Image credits: social media

रतन टाटा, देश के सबसे धनी और सबसे प्रसिद्ध बिजनेसमैन में से एक

उद्योगपति, परोपकारी और टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष, रतन टाटा, देश के सबसे धनी और सबसे प्रसिद्ध बिजनेसमैन में से एक हैं। उनके तीन उत्तराधिकारी लिआ टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा हैं।

Image credits: social media

वर्तमान में टाटा समूह के मानद अध्यक्ष है रतन टाटा

रतन टाटा वर्तमान में टाटा समूह के मानद अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, जबकि नटराजन चंद्रशेखरन टाटा समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पद संभालते हैं।

Image credits: social media

रतन टाटा टाटा परिवार के उत्तराधिकारी का मार्गदर्शन

रतन टाटा टाटा परिवार के वंशजों - लिआ टाटा, माया टाटा और नेविल टाटा का भी मार्गदर्शन कर रहे हैं, जो 2022 से बहुराष्ट्रीय समूह के कई बिजनेस में शामिल हैं।

Image credits: social media

नोएल टाटा और आलू मिस्त्री के 3 बच्चे

नोएल टाटा और आलू मिस्त्री की सबसे बड़ी बेटी लिआ टाटा, छोटी बेटी माया टाटा और बेटा नेविल टाटा हैं।

Image credits: social media

लिआ टाटा के पास है IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग डिग्री

लिआ टाटा ने स्पेन के IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में डिग्री ली।ताज होटल्स रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में करियर शुरू किया अभी आईएचसीएल में मैनेजर हैं।

Image credits: social media

माया टाटा, बेयस बिजनेस स्कूल लंदन की पूर्व छात्रा

माया टाटा ने वारविक विवि, इंग्लैंड और बेयस बिजनेस स्कूल लंदन की छात्रा हैं।टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में पोर्टफोलियो मैनेजर और निवेशक संबंध प्रतिनिधि के रूप में करियर शुरू किया।

Image credits: social media

नेविल टाटा,बेयस बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र

नेविल टाटा भी बेयस बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं। वह वर्तमान में टाटा समूह की खुदरा कंपनी, ट्रेंट के मैनेजमेंट में मदद कर रहे हैं।

Image credits: social media

नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई

नोएल रतन टाटा के सौतेले भाई और ट्रेंट और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष हैं।आलू टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत साइरस मिस्त्री की बहन, पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं।

Image credits: social media