ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के सबसे चर्चित नामों में एक ज्योतिरादित्य सिंधिया, वर्तमान में मोदी सरकार में मंत्री हैं। राजनीति के अलावा निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं।
आज बात ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी राजकुमारी अनन्या राजे सिंधिया की, जो खूबसूरती और सादगी दोनों में बेमिसाल हैं।
अनन्या राजे सिंधिया, ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया की बेटी हैं।
खूबसूरती के मामले में अनन्या राजे सिंधिया अपनी मां को भी टक्कर देती हैं और उनका नाम दुनिया की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया गया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के दो बच्चे हैं बेटा महा नारायणमान और पुत्री अनन्या राजे सिंधिया। दोनों परिवार की शाही परंपराओं को आगे बढ़ा रहे हैं। अनन्या लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है।
उन्हें घुड़सवारी और फुटबॉल का खास शौक है। अपनी शाही पहचान के बावजूद वे सादगी भरी जिंदगी जीती हैं।
अनन्या राजे सिंधिया ने ब्रिटिश स्कूल, दिल्ली से पढ़ाई की और फिर आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की डिग्री हासिल की।
उन्होंने स्नैपचैट में इंटर्नशिप की और बाद में एप्पल में डिजाइन ट्रेनी के रूप में काम किया। राजकुमारी होते हुए भी उन्होंने मेहनत से खुद की पहचान बनाई।
2018 में पेरिस के प्रसिद्ध ‘Le Bal’ फैशन इवेंट में उन्होंने डेब्यू किया था, जहां उनकी शालीनता और खूबसूरती की खूब चर्चा हुई।
राजकुमारी अनन्या राजे सिंधिया अपने परिवार के साथ शाही महल, जय विलास पैलेस में रहती हैं। यह पैलेस करीब 4,500 से 5,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 400 से ज्यादा कमरे हैं।
दरबार हॉल में 560 किलो सोने की नक्काशी, 3,500 किलो की झूमर और डाइनिंग हॉल में चांदी की ट्रेन जैसी शाही सुविधाएं इस महल की खासियत हैं।
जय विलास पैलेस के 35 कमरों को म्यूजियम में बदला गया है, जिसे H.H. महाराजा जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम कहा जाता है।
अनन्या राजे सिंधिया सिर्फ एक राजकुमारी ही नहीं, बल्कि एक मेहनती और प्रेरणादायक शख्सियत भी हैं। वे अपनी शाही विरासत और आधुनिक सोच का बेहतरीन मेल प्रस्तुत करती हैं।