भारत में MBBS की पढ़ाई बेहद महंगी होती जा रही है, जिससे हर साल हजारों छात्र विदेशों का रुख कर रहे हैं।
अगर आप भी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो जानिए कम खर्च में अच्छी मेडिकल पढ़ाई कहां कर सकते हैं।
अगर आप 12वीं में PCB (Physics, Chemistry, Biology) लेते हैं, तो डॉक्टर बनने का सपना जरूर देखते होंगे। लेकिन इसके लिए NEET जैसी कठिन परीक्षा पास करना जरूरी है।
भारत में सबसे सस्ता और बेहतरीन मेडिकल कॉलेज AIIMS दिल्ली है। लेकिन अगर कोई प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से MBBS करना चाहता है, तो उसे करीब 1 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
इतनी महंगी पढ़ाई के कारण हर साल हजारों भारतीय छात्र विदेश जाकर MBBS की डिग्री लेते हैं। जानिए विदेशों में आप कम से कम खर्च में मेडिकल की पढ़ाई कहां कर सकते हैं।
फिलीपींस में करीब 20 से 22 लाख रुपये में MBBS की पढ़ाई पूरी हो जाती है। यह सबसे किफायती विकल्पों में से एक है।
रूस और चीन में 28 से 30 लाख रुपये में MBBS किया जा सकता है। वहीं कजाखस्तान में 25 लाख रुपये में MBBS की पढ़ाई पूरी हो सकती है।
अगर आप विदेश से MBBS करके भारत में डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा, वरना मान्यता नहीं मिलेगी।
विदेश से MBBS करने जा रहे, तो पढ़ाई का कोर्स कम से कम 4.5 साल का होना चाहिए। 12 महीने की इंटर्नशिप अनिवार्य है। पूरा कोर्स 10 साल के भीतर पूरा हो और डिग्री अंग्रेजी में हो।
विदेश में किए गए कोर्स की पढ़ाई भारत के MBBS कोर्स के बराबर होनी चाहिए, जिसमें जनरल मेडिसिन, सर्जरी, बाल चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य और स्त्री रोग शामिल हों।
इंटर्नशिप के दौरान क्लिनिकल विषयों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग होनी चाहिए। भारत में प्रैक्टिस करने के लिए FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) पास करना अनिवार्य है।