पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ शांत और निजी जीवन जीना पसंद करते हैं। वह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ अपने फार्महाउस "कैलाशपति" में रहते हैं।
धोनी की बेटी जीवा धोनी अब लगभग 10 साल की हो चुकी हैं और जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं।
धोनी की बेटी जीवा धोनी मुंबई के किसी स्कूल में नहीं, बल्कि रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई कर रही है। यह स्कूल रांची के सबसे बेहतरीन स्कूल में से एक माना जाता है।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल 2008 में अमित बाजला द्वारा स्थापित किया गया था। अमित बाजला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं और वर्तमान में इस स्कूल के चेयरमैन भी हैं।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में LKG से कक्षा 8 तक की सालाना फीस लगभग 4.40 लाख है। जबकि कक्षा 9 से 12वीं तक की फीस 4.80 लाख तक जाती है। फीस में यूनिफॉर्म, किताबें व अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल अपने उच्च शिक्षा स्तर और स्टूडेंट्स के ओवर ऑल डवेलपमेंट पर ध्यान देने के लिए जाना जाता है।
टॉरियन वर्ल्ड स्कूल का कैंपस 65 एकड़ में है। यहां इंटरनेशनल लेवल शिक्षा दी जाती है। साथ ही घुड़सवारी, ऑर्गेनिक खेती जैसे एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जाता है।
धोनी को CSK ने 4 करोड़ में Uncapped खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया है। उन्होंने 2019 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और 2020 में संन्यास लिया, इसलिए अब Uncapped कैटेगरी में आते हैं।
धोनी का IPL 2024 की सैलरी12 करोड़ थी। वह अब तक 264 IPL मैचों में 5243 रन बना चुके हैं, जिसमें उनकी औसत 39.13 और 24 अर्धशतक शामिल हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कुल संपत्ति लगभग 1,050 करोड़ रुपये आंकी जाती है।