Hindi

NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन सी है? कितने सालों में मिलता है प्रमोशन

Hindi

NASA में काम करने का सपना है, तो जानिए यहां करियर ग्रोथ

अगर आप NASA में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि यहां करियर ग्रोथ कैसी होती है और किस पद से शुरुआत करनी होती है।

Image credits: Getty
Hindi

NASA में इंजीनियरिंग, साइंस और स्पेस रिसर्च से जुड़े कई पद

NASA एक बहुत बड़ी संस्था है, जहां इंजीनियरिंग, साइंस और स्पेस रिसर्च से जुड़े कई पद होते हैं। लेकिन, अगर सबसे छोटे पद की बात करें, तो यह GS-1 से लेकर GS-5 ग्रेड तक हो सकता है।

Image credits: wikipedia
Hindi

NASA में भर्ती GS-5 या GS-7 ग्रेड से

आमतौर पर, NASA में भर्ती GS-5 या GS-7 ग्रेड से होती है, खासकर उन लोगों के लिए जो बैचलर डिग्री रखते हैं।

Image credits: pexels
Hindi

NASA में सबसे छोटा पद कौन सा है?

NASA में सबसे छोटी ग्रेड GS-1 होती है, लेकिन इस पर भर्ती बहुत ही कम होती है। इसके बजाय, आमतौर पर करियर की शुरुआत GS-5 ग्रेड से होती है।

Image credits: social media
Hindi

नासा में सबसे छोटी पोस्ट GS-1

GS-1 नासा की सबसे छोटी ग्रेड होती है, जिसके लिए हाई स्कूल डिप्लोमा काफी होता है। इस लेवल पर भर्ती अक्सर ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क या बेसिक सपोर्ट स्टाफ के लिए की जाती है।

Image credits: social media
Hindi

NASA में एंट्री-लेवल ग्रेड है GS-5

अगर आपके पास बैचलर डिग्री है, तो आप इस ग्रेड से शुरुआत कर सकते हैं। इसमें टेक्निकल असिस्टेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, या रिसर्च सपोर्ट स्टाफ के रूप में काम मिलता है।

Image credits: social media
Hindi

NASA में प्रमोशन कितने सालों में होता है?

NASA में प्रमोशन कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है, जिसमें सालाना परफॉर्मेंस और Time-in-Grade नियम हैं। हर ग्रेड में कम से कम 1 साल काम करना जरूरी होता है।

Image credits: pexels
Hindi

प्रमोशन के लिए वैकेंसी और योग्यता, स्किल्स भी जरूरी

नासा में प्रमोशन के लिए ऊंचे पद पर वेकेंसी होनी चाहिए। साथ ही अगर आपके पास ज्यादा डिग्री या खास ट्रेनिंग है, तो जल्दी प्रमोशन मिल सकता है।

Image credits: Freepik
Hindi

NASA में प्रमोशन का एवरेज टाइम

  • GS-5 से GS-7- 1 से 2 साल
  • GS-7 से GS-9- 2 से 3 साल
  • GS-9 से GS-11 और उससे ऊपर- 3 से 5 साल या उससे अधिक
Image credits: Pexels
Hindi

इंजीनियर या वैज्ञानिक GS-7 ग्रेड से करते हैं शुरुआत

नासा में अगर कोई इंजीनियर या वैज्ञानिक GS-7 ग्रेड से शुरुआत करता है, तो वह 5 से 10 सालों में GS-11 या GS-12 तक पहुंच सकता है। 

Image credits: Freepik
Hindi

नासा में एस्ट्रोनॉट्स को अलग ग्रेड

वहीं, नासा एस्ट्रोनॉट्स को अलग ग्रेड मिलती है और वे आमतौर पर GS-13 या GS-14 से शुरुआत करते हैं।

Image credits: Freepik

IQ Test: गूगल को भी चकमा देने वाले 8 सवाल! आप दे सकते हैं सही जवाब?

दुबई से कितना सोना ला सकते हैं? पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग हैं नियम

इंडियन रेलवे में लोको पायलट कैसे बनें? कितनी मिलती है सैलरी

12वीं में 50% से कम नंबर? टेंशन नहीं! ये हैं बेस्ट करियर ऑप्शन