Hindi

नीता अंबानी: साधारण लड़की से रिलायंस की फर्स्ट लेडी! कितनी पढ़ी-लिखी?

Hindi

नीता अंबानी की साधारण गुजराती परिवार से शुरुआत

नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को एक साधारण गुजराती परिवार में हुआ। उनके पिता रविंद्रभाई दलाल बिड़ला कंपनी में काम करते थे। उनकी परवरिश बेहद विनम्र माहौल में हुई।

Image credits: Instagram
Hindi

नीता अंबानी का शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड

नीता अंबानी ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज से कॉमर्स में की है। शिक्षा में उनकी गहरी रुचि रही है और वे एकेडमिक रूप से काफी एक्टिव रही हैं। 

Image credits: instagram
Hindi

कॉलेज के दिनों से रहा समाज सेवा के प्रति झुकाव

कॉलेज के दौरान ही नीता अंबानी ने समाज सेवा के प्रति झुकाव महसूस किया। जो आज तक जारी है। नीता अंबानी खासतौर पर महिलाओं-बच्चों और शिक्षा के लिए परोपकार के कार्य करती रहती हैं।

Image credits: social media
Hindi

भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में माहिर

नीता एक कुशल भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। उनका यह शौक उन्हें खास बनाता है और इसी कला के कारण मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन और धीरूभाई अंबानी ने उन्हें अपनी बहू के रूप में चुना था।

Image credits: social media
Hindi

मुकेश अंबानी से शादी का दिलचस्प किस्सा

कोकिलाबेन ने नीता को एक नृत्य परफॉर्मेंस के दौरान देखा और तुरंत ही उन्हें अपनी बहू बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद, नीता और मुकेश अंबानी की शादी 1985 में हुई।

Image credits: Getty
Hindi

मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कैसे किया था प्रपोज

मुकेश अंबानी ने उन्हें एक साधारण माहौल में प्रपोज किया था, जिसमें किसी तरह के तामझाम का सहारा नहीं लिया। इस प्रपोजल को नीता ने हां कहा, क्योंकि वो सीधे और सच्चे लोग पसंद करती थीं।

Image credits: Getty
Hindi

नीता एक साधारण जीवन से बनीं अंबानी परिवार की बहू

मुकेश अंबानी से शादीे के साथ ही नीता एक साधारण जीवन से अंबानी परिवार की बहू बन गईं। और आज उन्हें रिलायंस की फर्स्ट लेडी के नाम से भी जाना जाता है।

Image credits: instagram
Hindi

रिलायंस फाउंडेशन की स्थापना

2010 में नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन की शुरुआत की, जो भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्रों में कार्य करती है। जिसने अब तक लाखों लोगों के जीवन को सुधारा है।

Image credits: social media
Hindi

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन

नीता अंबानी मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन हैं, जो आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक मानी जाती है। नीता अंबानी के मुंबई इंडियंस ने कई बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

Image credits: instagram
Hindi

धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना

उन्होंने शिक्षा के प्रति अपने समर्पण के कारण धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की, जो आज भारत के टॉप इंटरनेशनल स्कूलों में है। जहां कई प्रसिद्ध हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व

2016 में नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य बनीं। वे इस प्रतिष्ठित संस्था में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जो खेलों के प्रति उनके योगदान को दर्शाता है।

Image credits: Our own
Hindi

लक्जरी लाइफस्टाइल का शौक

नीता अंबानी भारत की सबसे स्टाइलिश महिलाओं में से हैं। उनके पास महंगे कपड़े, ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन है, जिनमें 1 करोड़ की कीमत वाले जिमी चू के हीरे जड़ित जूते और हैंडबैग शामिल हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

महंगी चाय का शौक

नीता अंबानी जापानी ब्रांड "वाका" की चाय पीना पसंद करती हैं, जिसकी कीमत लगभग ₹3 लाख प्रति किलो होती है। उनके इस अनोखे शौक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Image credits: instagram
Hindi

धार्मिक और परंपरागत मूल्यों में विश्वास

मॉर्डन लाइफस्टाइल के बावजूद नीता अंबानी धार्मिक और पारंपरिक जीवन का पालन करती हैं। वे मंदिरों में नियमित पूजा करती हैं और परिवार के साथ सभी त्योहार पूरे रीति-रिवाज से मनाती हैं।

Image Credits: instagram