Hindi

भारत में कांस्टेबल तो पाकिस्तान में कौन? पुलिस रैंक का दिलचस्प अंतर!

Hindi

भारत और पाकिस्तान पुलिस रैंक में अंतर

पाकिस्तान में भी पुलिस डिपार्टमेंट का स्ट्रक्चर भारत जैसा ही होता है, हालांकि रैंक वाइज कुछ वर्किंग अगल होता है। पाकिस्तान में पुलिस के पदों को भी विभिन्न स्तरों पर बांटा गया है।

Image credits: Getty
Hindi

कांस्टेबल (Constable)

पाकिस्तान में कांस्टेबल, पुलिस विभाग का सबसे निचला स्तर है, जैसे भारत में कांस्टेबल होता है। यह प्राथमिक स्तर के पुलिस कामों में शामिल होता है, जैसे गश्त करना, FIR दर्ज करना आदि।

Image credits: Getty
Hindi

हेड कांस्टेबल (Head Constable)

हेड कांस्टेबल कांस्टेबल से एक स्तर ऊपर होता है और उसकी जिम्मेदारियां अधिक होती हैं। यह छोटे पुलिस स्टेशनों या चौकियों पर निगरानी करता है और वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता करता है।

Image credits: Getty
Hindi

असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI - Assistant Sub-Inspector)

ASI एक शुरुआती अधिकारी होता है जो थाने में प्रशासनिक कार्य और छोटे मामलों की जांच करने का जिम्मा संभालता है।

Image credits: Getty
Hindi

सब-इंस्पेक्टर (SI - Sub-Inspector)

सब-इंस्पेक्टर का पद पाकिस्तान में भी भारत की तरह होता है। यह व्यक्ति एक पुलिस स्टेशन या विभाग में अपराधों की जांच और FIR दर्ज कराने का काम देखता है।

Image credits: Getty
Hindi

इंस्पेक्टर (Inspector)

इंस्पेक्टर सब-इंस्पेक्टर से ऊपर का पद होता है और यह पूरे पुलिस स्टेशन का इंचार्ज होता है। इस पद पर अधिकारी गंभीर अपराधों की जांच और पुलिस स्टेशन के प्रशासन का नेतृत्व करते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP)

DSP पाकिस्तान पुलिस में भी एक उच्च पदाधिकारी होता है, जो अपने क्षेत्र के कई थानों की देखरेख करता है। यह पद पंजाब और सिंध जैसे प्रांतों में ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

Image credits: Getty
Hindi

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP)

SP पाकिस्तान में एक जिले या शहर की पुलिस का प्रमुख होता है। यह अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिस अभियानों की निगरानी करता है।

Image credits: Getty
Hindi

सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP)

SSP बड़े शहरों या जिलों में कानून-व्यवस्था का प्रमुख होता है। यह पद SP से एक स्तर ऊपर होता है और प्रमुख पुलिस अभियानों की देखरेख करता है।

Image credits: Getty
Hindi

डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DIG)

DIG का पद एक बड़े क्षेत्र (जोन या रेंज) की देखरेख करता है। यह पुलिस के कई जिलों या शहरों की निगरानी करता है।

Image credits: Getty
Hindi

इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG)

IG सबसे उच्च पद होता है, जो पूरे प्रांत या राज्य की पुलिस का प्रमुख होता है। IG पूरे प्रांत में कानून व्यवस्था का जिम्मेदार होता है।

Image credits: Getty
Hindi

अधिकारियों की रैंक (Additional IG, ADG)

यह रैंक IG के नीचे होती है लेकिन इसके अधिकार भी काफी बड़े होते हैं। यह व्यक्ति बड़े अभियानों और राज्य स्तरीय पुलिस प्रबंधन में काम करता है।

Image Credits: Getty