Education

3 साल लंदन की इस कंपनी में राहुल गांधी ने नाम बदल कर किया काम, जानिए

Image credits: social media

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे

राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं। मां सोनिया गांधी हैं। राहुल गांधी साल 2004 से राजनीति में सक्रिय हैं और अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत कर रहे  हैं।

Image credits: social media

कई बार बीच में छोड़नी पड़ी पढ़ाई

राहुल गांधी की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से शुरू हुई। स्कूल से कॉलेज तक कई बार सुरक्षा कारणों से उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी।

Image credits: social media

देहरादून के दून स्कूल

दिल्ली के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे देहरादून के दून स्कूल गये। इसी स्कूल से उनके पिता राजीव गांधी ने भी पढ़ाई की थी। लेकिन फिर सुरक्षा कारणों से उन्हें स्कूल बीच में छोड़नी पड़ी।

Image credits: social media

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद घर पर मिली शिक्षा

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी को घर पर ही शिक्षा दी गई। फिर राहुल ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई शुरू की लेकिन यहां भी वे कंटिन्यू नहीं कर सके।

Image credits: social media

आर्ट्स में पूरा किया ग्रेजुएशन

इसके बाद वे हार्वर्ड विश्वविद्यालय गये यहां से भी पढ़ाई बीच में छोड़ी और फिर 1991 से 1994 तक रोलिंस कॉलेज में पढ़ाई की और आर्ट्स में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।

Image credits: social media

ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री

राहुल गांधी ने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की। यहां भी पढ़ाई के दौरान उन्हें सबसे अपनी पहचान छुपानी पड़ी।

Image credits: social media

नाम बदल कर किया काम

पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ साल तक पहचान छूपा कर नौकरी भी की। 3 साल तक उन्होंने लंदन के मॉनिटर ग्रुप के लिए काम किया। यह मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की सलाहकार संस्था थी।

Image credits: social media