रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में आज, यानी 20 फरवरी को पद की शपथ लेंगी। हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की थी।
एक बार फिर से दिल्ली की कमान एक महिला मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथों में होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले दिल्ली में कितनी महिला सीएम रह चुकी हैं और पहली कौन थीं।
दिल्ली सीएम का पद संभालने वाली सबसे पहली महिला CM थी बीजेपी की स्वर्गीय सुषमा स्वराज, जिन्होंने साल 1998 में CM पद की शपथ ली थी। इन्हें तेज तर्रार नेता के रूप में याद किया जाता है।
दिल्ली की दूसरी महिला सीएम बनीं कांग्रेस की शीला दीक्षित जिनका रिकार्ड अतक कोई तोड़ नहीं पाया। शीला दीक्षित लगातार 3 बार दिल्ली सीएम बनी और अपना तीनों कार्यकाल पूरा किया।
दिल्ली सीएम के रूप में कांग्रेस की शीला दीक्षित का पहला कार्यकाल 1998- 2003, दूसरा 2003- 2008 और तीसरा कार्यकाल 2008-2013 तक रहा। वह लगातार 15 साल दिल्ली सीएम रहीं।
हालांकि आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल 3 बार दिल्ली सीएम बने लेकिन वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाये, जिससे दिल्ली की पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया।
दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आम आदमी पार्टी की आतिशी, जिनका कार्यकाल 2024-2025 तक था।
आतिशी के बाद अब दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिली है जिसका नाम है रेखा गुप्ता। बीजेपी की रेखा गुप्ता का सीएम के रूप में कार्यकाल 20 फरवरी 2025 से शुरू हो रहा है।