Study Tips: एग्जाम में 95% मार्क्स पाने के लिए अपनाएं 7 आसान ट्रिक्स
Education Sep 26 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
एग्जाम में 95% से ऊपर मार्क्स लाने के स्मार्ट तरीके
आपका टारगेट बोर्ड एग्जाम या स्कूल में 95% से ऊपर मार्क्स लाना है, तो स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करना जरूरी है। यहां बताए ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी पढ़ाई आसान और इफेक्टिव बना सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
सुबह 4 बजे उठकर कठिन विषयों पर फोकस करें
सुबह जल्दी उठना आपके दिमाग को फ्रेश रखता है। 4:00 बजे उठकर कम से कम 2 घंटे सिर्फ कठिन विषयों को पढ़ें। यही समय याददाश्त के लिए सबसे असरदार होता है।
Image credits: Getty
Hindi
हर चैप्टर के बाद 10 मिनट वॉक
कड़ी पढ़ाई के बाद 10 मिनट वॉक करें। इस दौरान मन में पढ़ा हुआ सारांश दोहराएं, इससे जानकारी लंबे समय तक याद रहती है।
Image credits: Getty
Hindi
कमजोर टॉपिक को रंगीन कागज पर लिखें
जिस टॉपिक में आप कमजोर हैं, उसे रंगीन कागज पर लिखकर दीवार पर चिपकाएं। रोज नजर पड़ने से वह टॉपिक दिमाग में रह जाता है।
Image credits: Getty
Hindi
रात को 20 मिनट नोट्स रिव्यू करें
सोने से पहले 20 मिनट पुरानी नोट्स पढ़ें। रिसर्च के अनुसार, यह आपकी याददाश्त को 80% तक बढ़ा सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
एक दिन में सिर्फ दो सब्जेक्ट पढ़ें
ज्यादा विषयों पर ध्यान देने की बजाय, एक दिन में सिर्फ दो सब्जेक्ट पर फोकस करें। यह पढ़ाई को गहराई से समझने में मदद करता है।
Image credits: Getty
Hindi
हफ्ते में एक बार खुद को टेस्ट करें
अपने आप को टेस्ट करना बहुत जरूरी है। हफ्ते में एक बार मॉक टेस्ट लें और गलतियों की लिस्ट बनाएं। इससे आप जान पाएंगे कि किन हिस्सों पर ज्यादा मेहनत करनी है।
Image credits: Getty
Hindi
याददाश्त के लिए सबसे बढ़िया समय
सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक का समय पढ़ाई और याददाश्त के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय कठिन टॉपिक पढ़ें और ध्यान लगाकर समझें।
Image credits: Getty
Hindi
ऐसे 95% से ज्यादा मार्क्स लाने के लिए तैयार हो जाएंगे आप
इन 7 ट्रिक्स को अपनाकर आप न सिर्फ पढ़ाई आसान बनाएंगे, बल्कि बोर्ड एग्जाम या स्कूल में 95% से ज्यादा मार्क्स लाने के लिए तैयार भी हो जाएंगे।