Education

सूर्य ग्रहण आज कितने बजे लगेगा, कब समाप्त होगा ? सूतक समेत डिटेल

Image credits: social media

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2023 कब लगेगा

साल का आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और देर रात 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

Image credits: social media

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कैसा होगा

यह सूर्य ग्रहण वलयाकार में होगा। इसमें आसमान में सूर्य एक अंगूठी यानी रिंग के आकार में नजर आएगा। इसी कारण से इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखेगा

साल  2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिकों, अर्जेटीना, पेरू, क्यूबा, कोलांबिया और ब्राजील में देखा जा सकेगा। 

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

14-15 अक्तूबर को पड़ने वाला साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण कब शुरू होगा, कब समाप्त होगा

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 को भारतीय समय के अनुसार रात के 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा, रात्रि 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण कब, कैसे लगता है

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण लगता है। चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है इस खगोलिय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण का सूतक काल क्या है

यह धार्मिक मान्यता है जिसमें सूर्य ग्रहण लगने पर ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखेगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं है।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए

धार्मिक मान्यता की बात करें तो ग्रहण में शुभ कार्य और पूजा-अनुष्ठान करना वर्जित होता है। साइंस के अनुसार ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें खतरनाक होती हैं इसलिए इससे बचना चाहिए।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण में प्रेगनेंट महिलाएं क्या करें क्या न करें

साइंस के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान निकले वाली हानिकारक किरणों से बचने के लिए प्रेगनेट महिलाएं घर पर रहें। धार्मिक मान्यता के अनुसार नुकीली चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

Image credits: social media

सूर्य ग्रहण ऑनलाइन कैसे देखें

सूर्य ग्रहण आप NASA के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा Timeanddate.com पर सूर्य ग्रहण को लाइव देख सकते हैं। ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट और YouTube चैनल दोनों पर होगी.

Image credits: social media