अक्सर ऐसा माना जाता है कि इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए JEE (Joint Entrance Examination) पास करना जरूरी है।
लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में कई प्रतिष्ठित प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं, जहां बिना JEE स्कोर के भी एडमिशन मिल सकता है?
कुछ कॉलेज अपना खुद का एंट्रेंस टेस्ट लेते हैं, तो कुछ मेरिट और अन्य क्राइटेरिया के आधार पर एडमिशन देते हैं।
अगर आप JEE के बिना भी टॉप रैंक वाले इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो ये 5 बेहतरीन विकल्प आपके लिए हो सकते हैं।
यह एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां एडमिशन के लिए MIT अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम करवाता है। IT और कोर इंजीनियरिंग कंपनियों में शानदार प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं।
इसका कैंपस पिलानी, गोवा, हैदराबाद, दुबई में हैं। यह डीम्ड यूनिवर्सिटी है। BITSAT (बिट्स एडमिशन टेस्ट) के जरिए एडमिशन मिलता है। प्लेसमेंट में 50-60 लाख तक के हाई पैकेज मिलते हैं।
कैंपस वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल, अमरावती में है। यह प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसमें VITEEE क्लियर कर एडमिशन ले सकते हैं। प्लेसमेंट में इंफोसिस, विप्रो में 50 LPA तक के ऑफर मिले हैं।
इसका कैंपस चेन्नई, तमिलनाडु में हैं। यह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है जिसमें SRMJEEE से एडमिशन मिलता है। यहां प्लेसमेंट के जरिए अमेजन, TCS, कॉग्निजेंट जैसी कंपनियां आती हैं।
यह मणिपाल, कर्नाटक में स्थित है। यह प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है। एडमिशन के लिए Manipal Entrance Test क्लियर करना होगा। डेटा साइंस, AI और एयरोस्पेस में शानदार प्लेसमेंट मिलते हैं।
अगर आपका JEE स्कोर अच्छा नहीं आया या आप ऑल्टरनेट एडमिशन रूट ढूंढ रहे हैं, तो ये प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज बेहतरीन रिसर्च, प्लेसमेंट और करियर ग्रोथ के शानदार मौके देते हैं।
अगर आप इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन कॉलेजों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिशन डिटेल्स और एंट्रेंस एग्जाम डेट्स जरूर चेक करें।