एक वक्त था जब भारत के राजा-महाराजा हाथी पर बैठते थे, गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत होता था और महल किसी परियों की कहानी जैसे लगते थे।
लेकिन अब जब ना ताज है, ना तख्त, तो क्या खत्म हो गई इन राजघरानों की कहानी? बिलकुल नहीं। आइए जानें, आज क्या कर रहे हैं इंडिया के ये शाही परिवार।
उदयपुर का मेवाड़ राजघराना आज भी अपने इतिहास को गर्व से संजोए हुए है। महाराणा प्रताप जैसे योद्धा इसी खून से निकले थे। उनके वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, बिजनेस में पैर जमा चुके हैं।
लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ अब होटल चलाते हैं। वही Lake Palace जहां पानी के बीच महल तैरता हुआ लगता है। उनके पास विंटेज कार म्यूजियम है और दुनिया का इकलौता क्रिस्टल बेड भी।
मैसूर का शाही परिवार खुद को भगवान कृष्ण का वंशज मानता है। आज के राजकुमार, यदुवीर वाडियार, अमेरिका से पढ़ाई करके लौटे हैं।
हर साल मैसूर दशहरा में वो खास रॉयल पोशाक पहनकर शामिल होते हैं। उनका Mysore Palace भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले महलों में से एक है।
अगर आप बड़ौदा का लक्ष्मी विलास पैलेस देखें, तो लगेगा जैसे किसी फिल्म का सेट है। लेकिन ये असली है। समरजीतसिंह गायकवाड़ कभी रणजी ट्रॉफी में क्रिकेट खेलते थे।
आज वो हजारों एकड़ जमीन, मंदिर ट्रस्ट और अपनी विरासत को संभालते हैं। लक्ष्मी विलास पैलेस, ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस से चार गुना बड़ा है।
जोधपुर का शाही परिवार सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं। गज सिंह द्वितीय ने इंग्लैंड से पढ़ाई की और फिर वापस लौटकर लड़कियों की शिक्षा के लिए स्कूल खोला।
जोधपुर का शाही परिवार उमैद भवन पैलेस आज लग्जरी होटल है और मेहरानगढ़ किला इतिहास की गवाही देता है।
जयपुर के राजघराने के युवा चेहरे हैं पद्मनाभ सिंह। वो पोलो प्लेयर हैं, इंटरनेशनल रैम्प पर मॉडलिंग भी कर चुके हैं।
साथ ही पद्मनाभ सिंह अपनी विरासत को भी संभालते हैं। रंभाग पैलेस अब एक लग्जरी होटल है, जहां हर कोना इतिहास की कहानी कहता है।
पटौदी घराना छोटा था, लेकिन पहचान बड़ी। मंसूर अली खान पटौदी ना सिर्फ राजकुमार थे, बल्कि टीम इंडिया के सबसे कम उम्र के कप्तान भी बने।
मंसूर अली खान पटौदी का परिवार आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है- सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर और करीना कपूर ने इसे ग्लैमर से जोड़ दिया।
आज के राजा अब कोई राज्य नहीं चलाते, लेकिन वो होटल, स्कूल, ट्रस्ट और ब्रांड जरूर संभालते हैं। उनके महल अब म्यूजियम और लग्जरी होटल बन गए हैं।
भारत के शाही परिवार अब भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। कभी अपने ठाठ से, कभी अपने काम से। और सबसे बड़ी बात, याद दिलाते हैं कि परंपरा को निभाते हुए भी समय के साथ बदला जा सकता है।