Education

2 स्टार्टअप फेलियर के बाद विनीता सिंह ने बनाई 4000 Cr की कंपनी, जानिए

Image credits: social media

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर

शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह महिलाओं के लिए प्रेरणा की किरण रही हैं। 2015 में उन्होंने पति कौशिक मुखर्जी के साथ, शुगर कॉस्मेटिक्स लॉन्च किया।

Image credits: social media

गुजरात में जन्म

विनीता सिंह का जन्म 1983 में गुजरात के आनंद जिले में हुआ। मां पीएचडी और पिता तेज पाल सिंह बड़े बायोफिजिसिस्टों में हैं। और सभी 6 रामाचंद्रन पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय भी हैं।

Image credits: social media

दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई

विनीता सिंह बचपन से ही पढ़ाई में आगे रही। स्कूली शिक्षा और कॉलेज के वर्षों में लगातार गोल्ड मेडल जीते। अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की।

Image credits: social media

IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक

फिर IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की उपाधि प्राप्त की। उसके बाद भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से एमबीए पूरा किया। 

Image credits: social media

100 Cr की नौकरी का प्रस्ताव ठुकराया

MBA के दौरान विनीता ने इनवेस्टमेंट कंपनी डॉयचे बैंक में इंटर्नशिप की। उनके प्रदर्शन के कारण बैंक से 100 Cr का जॉब ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने एंटरप्रेन्योरशिप के लिए इसे ठुकरा दिया।

Image credits: social media

तब सिर्फ 10 हजार रु. कमा रही थी विनीता सिंह

इतने आकर्षक ऑफर को ठुकराने के बाद विनीता सिर्फ 10 हजार रु. कमा रही थी। विनीता सिंह और कौशिक मुखर्जी की दोस्ती 2007 में हुई जब वे दोनों आईआईएम, अहमदाबाद में एमबीए कर रहे थे।

Image credits: social media

दो स्टार्टअप में फेलियर

पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरी हुई, तो विनीता और कौशिक ने शुगर कॉस्मेटिक्स बनाने से पहले दो स्टार्टअप, क्वेटजल (2007 में) और फैब-बैग (2012 में) की स्थापना की। दोनों नहीं चली। 

Image credits: social media

दो बच्चों की मां

एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी पर काम करते हुए विनीता और कौशिक  2011 में वैवाहिक बंधन में बंध गए। आने वाले वर्षों में जोड़े ने दो बच्चों, विक्रांत मुखर्जी और रणवीर मुखर्जी को जन्म दिया।

Image credits: social media

विनीता सिंह की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये

विनीता सिंह के शुगर कॉस्मेटिक्स की कीमत 4100 करोड़ रुपये है। कुल वर्कफोर्स में 75% महिलाएं हैं। विनीता सिंह की कुल संपत्ति की बात करें तो यह लगभग रु. 300 करोड़ रुपये है।

Image credits: social media