Hindi

क्या है Sarco Pod? जानिए कैसे 5 मिनट में सुला देता है मौत की नींद

Hindi

क्या है Sarco Pod?

Sarco Pod एक ऑटोमेटिक सुसाइड डिवाइस है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के इच्छामृत्यु समर्थक डॉ. फिलिप निट्शके ने डिजाइन किया है।

Image credits: social media
Hindi

दर्दरहित मृत्यु के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया उपकरण

यह कैप्सूल इंसान के आकार का है और इसका उद्देश्य एक शांतिपूर्ण और दर्द रहित मृत्यु प्रदान करना है।

Image credits: social media
Hindi

कैसे करता है काम?

Sarco Pod में बैठने के बाद व्यक्ति को ऑटोमेटिक सवालों का जवाब देना होता है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि वह इस प्रक्रिया को समझता है। फिर नाइट्रोजन गैस से कैप्सूल भर जाता है।

Image credits: social media
Hindi

5 मिनट में सुला देता है मौत की नींद

नाइट्रोजन गैस भरने से ऑक्सीजन का लेवल गिरता है और 2 मिनट के अंदर व्यक्ति बेहोश हो जाता है। 5 मिनट के अंदर उसकी शांतिपूर्ण मृत्यु हो जाती है।

Image credits: social media
Hindi

किसने बनाया Sarco Pod?

Sarco Pod को ऑस्ट्रेलिया के डॉ. फिलिप निट्शके ने बनाया है, जिन्होंने इसे 12 सालों में विकसित किया। उन्होंने इसे बिना किसी दवा के इच्छामृत्यु का एक नया और सुरक्षित तरीका बताया है।

Image credits: social media
Hindi

कितनी बार Sarco Pod का हुआ इस्तेमाल?

Sarco Pod का पहला इस्तेमाल स्विट्ज़रलैंड के एक प्राइवेट जंगल में 64 वर्षीय अमेरिकी महिला ने किया, जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

Image credits: social media
Hindi

Sarco Pod को लेकर कानूनी स्थिति क्या है?

स्विट्जरलैंड में इच्छामृत्यु कानूनी है, लेकिन Sarco Pod पर विवाद है। स्विस कानून में इसे अभी तक वैध नहीं माना गया है, खासकर नाइट्रोजन गैस के दुरुपयोग व प्रोडक्ट सिक्योरिटी को लेकर।

Image credits: social media
Hindi

Sarco Pod क्यों बना चर्चा का विषय?

Sarco Pod की नैतिकता और कानूनी स्थिति पर दुनियाभर में बहस छिड़ी हुई है। इस उपकरण ने खासकर उन देशों में ध्यान खींचा है, जहां इच्छामृत्यु प्रतिबंधित या सीमित है।

Image Credits: social media