Hindi

बुद्धि के मामले में कौन है आगे महिला या पुरुष? जानिए सच्चाई

Hindi

कौन अधिक बुद्धिमान है, पुरुष या महिलाएं?

सालों से यह सवाल उठ रहा है कि कौन अधिक बुद्धिमान है, पुरुष या महिलाएं? कई लोग मानते हैं कि पुरुष अधिक समझदार होते हैं, जबकि महिलाएं भी इसमें आगे होने का दावा करती हैं।

Image credits: Getty
Hindi

पुरानी धारणा: पुरुष अधिक बुद्धिमान

पहले माना जाता था कि पुरुषों के पास अधिक बुद्धिमत्ता होती है, जिससे यह विषय अक्सर बहस का कारण बनता था। लेकिन अब कुछ नया शोध सामने आया है, जिससे इस सवाल का समाधान होता दिख रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

हाल ही में एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 42 पुरुषों और 58 महिलाओं के दिमाग का अध्ययन किया। इसके बाद कुछ चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं, जो इस बहस को एक नया मोड़ देते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

महिला और पुरुषों के दिमाग का वजन

रिसर्च अनुसार पुरुषों के दिमाग का औसत वजन 1378 ग्राम, जबकि महिलाओं का 1248 ग्राम होता है। यानि पुरुषों का दिमाग भारी होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे अधिक बुद्धिमान होते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

महिलाओं के दिमाग में ज्यादा होता है ग्रे मैटर

हालांकि पुरुषों का दिमाग भारी है, लेकिन महिलाओं के दिमाग में ज्यादा ग्रे मैटर है, वहीं पुरुषों के दिमाग में व्हाइट मैटर ज्यादा है।लेकिन ये भी सीधे तौर पर बुद्धिमत्ता से नहीं जुड़े।

Image credits: Getty
Hindi

पुरुषों के दिमाग में बड़ा होता है अमीगडाला

पुरुषों के दिमाग में अमीगडाला (Amygdala) बड़ा होता है, जिससे वे बेहतर याददाश्त, निर्णय क्षमता और तेजी से अनुकूलन कर पाते हैं। 

Image credits: Getty
Hindi

महिलाओं का ग्रे मैटर भावनाओं को बेहतर समझने में मददगार

वहीं महिलाओं का ग्रे मैटर उनके सोचने और भावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।

Image credits: Getty
Hindi

पुरुषों और महिलाओं की बुद्धिमत्ता एक जैसी

इस रिसर्च में साफ किया गया है कि पुरुषों और महिलाओं की बुद्धिमत्ता एक जैसे तरीके से काम करती है। असल में यह इस बात पर निर्भर करता है कि हर व्यक्ति अपने दिमाग का उपयोग कैसे करता है।

Image credits: Getty
Hindi

बुद्धिमत्ता का असली पैमाना

लंबे समय से चल रही इस बहस का अब लगभग कोई मायने नहीं। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने दिमाग का उपयोग किस तरह से करता है, वही उसकी बुद्धिमत्ता का सही पैमाना है।

Image credits: Getty

9 भाषाओं के जानकार थे डॉ. अंबेडकर, हासिल की थी 32 डिग्रियां

एक भी मोड़ नहीं! कहां है 14 देशों को पार करने वाला सबसे लंबा हाईवे?

23 January In History: 8.30 लाख लोगों की जान लेने वाली वो मनहूस तारीख

दिमागी जंग: 7 IQ सवाल जो सिर्फ मास्टरमाइंड हल कर सकते हैं