धरती पर एक साथ कितने लोग खड़े हो सकते हैं? क्या आपने कभी सोचा
Education Mar 25 2025
Author: Satyam Bhardwaj Image Credits:freepik
Hindi
दुनिया की आबादी कितनी है
साल 2022 में दुनिया की आबादी 8 अरब से ज्यादा हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2070-80 तक धरती पर इंसानों की जनसंख्या 9.4 से 10.4 अरब तक पहुंच सकती है।
Image credits: freepik
Hindi
धरती कितने लोगों का बोझ उठा सकती है
एक अनुमान है कि 22वीं सदी तक धरती की आबादी 11 अरब तक पहुंच सकती है। 2012 में आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट की माने तो संसाधनों के हिसाब से पृथ्वी 1,024 अरब लोगों का बोझ उठा सकती है
Image credits: freepik
Hindi
धरती पर अधिकतम कितने लोग खड़े हो सकते हैं
गणितीय और भौतिक आधार पर धरती पर अधिकतम कितने लोग खड़े हो सकते हैं, यह इस पर निर्भर करता है कि हर व्यक्ति को कितनी जगह चाहिए। इसका एक तरीका है।
Image credits: Getty
Hindi
धरती पर कितने लोग रह सकते हैं का कैलकुलेशन
धरती की सतह का कुल क्षेत्रफल करीब 510 मिलियन वर्ग किलोमीटर (510,000,000 km²) है। भूमि क्षेत्रफल करीब 148 मिलियन वर्ग किमी (148,000,000 km²) है।
Image credits: Getty
Hindi
पृथ्वी पर एक इंसान कितनी जगह में खड़ा होता है
मान लें धरती पर एक व्यक्ति को खड़े होने के लिए 0.2 वर्ग मीटर यानी 50cm x 40cm की जगह चाहिए। इस हिसाब से निकाल सकते हैं कि धरती पर कितने लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
धरती पर एक साथ कितने लोग खड़े हो सकते हैं
148,000,000 km²= 148 ट्रिलियन वर्ग मीटर (148,000,000,000,000 m²)
प्रति व्यक्ति 0.2 m² जगह ले तो 148,000,000,000,000/0.2= 740,000,000,000,000
मतलब 740 ट्रिलियन यानी 740 लाख करोड़ लोग
Image credits: freepik
Hindi
क्या इसमें पहाड़ और महासागर भी शामिल हैं
इस कैलकुलेशन में रेगिस्तान, पहाड़, जंगल और महासागर को शामिल नहीं किया गया है। अगर सिर्फ मैदानी और रहने योग्य भूमि का इस्तेमाल करें तो यह संख्या काफी कम होगी।