Hindi

जाकिर नाइक कौन है? मेडिकल से मौलवी तक विवादों के साये में क्यों

Hindi

जाकिर नाइक कौन है?

जाकिर नाइक एक विवादित इस्लामिक उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) का प्रेसीडेंट है। नाइक का जन्म 18 अक्टूबर 1965 को मुंबई, भारत में हुआ।  

Image credits: Getty
Hindi

जाकिर नाइक के पास है MBBS की डिग्री

जाकिर नाइक ने मुंबई के सेंट पीटर्स स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की और फिर MBBS की पढ़ाई की।

Image credits: Getty
Hindi

इस्लामिक उपदेशक बनने का निर्णय और IRF की स्थापना

मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद जाकिर नाइक ने इस्लामिक उपदेशक बनने का निर्णय लिया। 1991 में इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की, जो इस्लाम के प्रचार का काम करता है।

Image credits: Getty
Hindi

जाकिर नाइक का विवादास्पद भाषण

जाकिर नाइक के कुछ भाषणों को विवादास्पद माना गया है। उन्होंने विभिन्न धार्मिक विषयों पर बयान दिए हैं जो कुछ लोगों के अनुसार उकसाने वाले और आपत्तिजनक थे।

Image credits: Getty
Hindi

आतंकवादी गतिविधियों से संबंध

2016 में बांग्लादेश में आतंकवादी हमले के बाद हमलावरों के बारे में कहा गया कि वे नाइक के विचारों से प्रेरित थे। इसके बाद भारत सरकार ने उसके भाषणों की जांच शुरू की।

Image credits: Getty
Hindi

देशद्रोह के आरोप

भारत सरकार ने नाइक के खिलाफ देशद्रोह और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाए। 2016 में IRF को "अवैध गतिविधियों" के आरोप में प्रतिबंधित कर दिया। भारत में कार्य करने पर रोक लगाई गई।

Image credits: Getty
Hindi

गिरफ्तारी वारंट

भारत सरकार ने नाइक पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। कई मामले न्यायालय में लंबित हैं। जाकिर नाइक भारत से भागा हुआ है।

Image credits: Getty
Hindi

जाकिर नाइक कहां है?

जाकिर नाइक ने फिलहाल मलेशिया में पनाह ले रखी है और भारत सरकार उसके प्रत्यार्पण की कोशिशें कर रही है।

Image Credits: Getty