Hindi

22 साल में CA, हार्वर्ड रिटर्न... जानिए राघव चड्ढा के पास कितनी डिग्री

Hindi

सुर्खियों में AAP नेता राघव चड्ढा

AAP के युवा नेता राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, उनकी जगह पार्टी ने अशोक मित्तल को यह पद सौंपा है। जिसके बाद राघव चड्ढा सुर्खियों में आ गए हैं।

Image credits: Getty
Hindi

सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले राघव चड्ढा हैं बेहद पॉपुलर नेता

राघव चड्ढा राज्यसभा के सदस्य हैं और अपनी तीखी बहसों, सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ के लिए युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। इस बीच जानिए राघव चड्ढा के एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में।

Image credits: Getty
Hindi

राघव चड्ढा का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

राजनीति में तेजी से उभरते राघव चड्ढा केवल युवा नेता नहीं, बल्कि एजुकेशन के मामले में भी अपने हमउम्र नेताओं से कई कदम आगे हैं। उनकी पढ़ाई ने उन्हें खास बनाया है।

Image credits: Getty
Hindi

कौन से स्कूल से पढ़े हैं राघव चड्ढा

दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से शिक्षा की शुरुआत करने वाले राघव चड्ढा ने बचपन से ही अकादमिक चुनौतियों में खुद को साबित किया। पढ़ाई के प्रति उनका जुनून अलग ही था।

Image credits: Getty
Hindi

राघव चड्ढा ने कौन से कॉलेज से की है पढ़ाई

राघव चड्ढा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Com (Hons.) की डिग्री पूरी की और सिर्फ़ पढ़ाई तक ही सीमित न रहते हुए प्रोफेशनल फील्ड में भी कदम रखा।

Image credits: Getty
Hindi

22 साल की उम्र में हासिल की सीए की डिग्री

सिर्फ 22 साल की उम्र में राघव चड्ढा ने ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की डिग्री हासिल की, जो युवा नेताओं के लिए एक प्रेरणादायक उपलब्धि है।

Image credits: Getty
Hindi

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम

राघव चड्ढा की सीखने की भूख उन्हें भारत के बाहर भी ले गई। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम किया।

Image credits: Getty
Hindi

हार्वर्ड रिटर्न नेता हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा की अंतरराष्ट्रीय पढ़ाई और अनुभव ने उन्हें हार्वर्ड रिटर्न नेता का दर्जा दिलाया, जो राजनीति में उनके एकेडमिक बैकग्राउंड को और मजबूत बनाता है।

Image credits: Getty

साल में 2 दिन काम, 1 Cr सैलरी! 2000 फीट पर क्या आप कर सकते हैं ये काम?

Khan Sir Tips: मोटिवेशन नहीं ये 5 आदतें बदलें, पढ़ाई खुद हो जाएगी आसान

Water Bottle पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें क्यों होती हैं? 99% नहीं जानते वजह

कितनी पढ़ी-लिखी हैं कुलदीप यादव की होने वाली वाइफ वंशिका चड्ढा?