Hindi

Khan Sir Tips: मोटिवेशन नहीं ये 5 आदतें बदलें, पढ़ाई खुद हो जाएगी आसान

Hindi

जिस पल आपने किताब खोला वही आपका परफेक्ट टाइम

आज के ज्यादातर छात्र पढ़ाई शुरू करने के लिए परफेक्ट टाइम का इंतजार करते रहते हैं, जबकि खान सर कहते हैं, ऐसा समय होता ही नहीं, किताब खोलते ही सही समय शुरू हो जाता है।

Image credits: Facebook
Hindi

रिजल्ट खुद बताएगा आपने कितनी मेहनत की

खान सर का मानना है अगर आप सच में मेहनत कर रहे हैं, तो आपको अंदाजा हो जाता है कि रिजल्ट कैसा आएगा। और अगर अंदाजा नहीं है, तो समझिए मेहनत में कमी रह गई है। इसलिए ईमानदारी से पढ़ें।

Image credits: social media
Hindi

मोटिवेशन के पीछे भागना छोड़ें, डिसिप्लिन अपनाएं

सच ये है कि मोटिवेशन कुछ समय के लिए ही रहता है। असली गेम डिसिप्लिन का है। रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना शुरू करें, चाहे 20 मिनट ही क्यों न हो। शुरुआत कर ली, तो आधी जीत वैसे ही हो जाती है।

Image credits: social media
Hindi

रटने की बजाय समझने पर दें ध्यान

खान सर कहते हैं कि समझ नहीं आया, तो पढ़ाई बेकार। सवाल पूछें, बार-बार पढ़ें, विजुअल तरीके से समझने की कोशिश करें। कन्फ्यूजन होना कमजोरी नहीं, बल्कि दिमाग के एक्टिव होने का संकेत है।

Image credits: social media
Hindi

दूसरों से तुलना करना तुरंत बंद करें

कोई आपसे ज्यादा पढ़ेगा, कोई ज्यादा नंबर लाएगा, इसका मतलब ये नहीं कि आप कमजोर हैं। अपनी प्रोग्रेस पर ध्यान दें, दूसरों से तुलना करके खुद का कॉन्फिडेंस गिराने की जरूरत नहीं है।

Image credits: social media
Hindi

पढ़ाई के साथ ब्रेक भी उतना ही जरूरी

लगातार 8-10 घंटे पढ़ना सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन इससे दिमाग थक जाता है। बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें, थोड़ा टहलें, पानी पिएं, इससे फोकस बेहतर रहता है और पढ़ाई असरदार होती है।

Image credits: social media
Hindi

नींद से समझौता करना सबसे बड़ी गलती

एग्जाम के पहले कई स्टूडेंट्स नींद छोड़कर पढ़ाई करते हैं, लेकिन इससे दिमाग सही से काम नहीं करता। आप रोज का प्लान सही रखें, तो आखिरी समय में ओवरलोड नहीं होगा और नींद भी पूरी मिलेगी।

Image credits: Facebook
Hindi

फेल होना अंत नहीं है

खान सर साफ कहते हैं, फेल होना ये तय नहीं करता कि आप क्या बन सकते हैं। ये सिर्फ एक स्टेप है, जिससे सीखकर आगे बढ़ना जरूरी है।

Image credits: social media

Water Bottle पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें क्यों होती हैं? 99% नहीं जानते वजह

कितनी पढ़ी-लिखी हैं कुलदीप यादव की होने वाली वाइफ वंशिका चड्ढा?

कौन हैं निशांत कुमार? जानिए नीतीश कुमार के बेटे की कैसी है पर्सनल लाइफ

केजरीवाल आरोपमुक्त, जश्न में बेटे पुलकित भी साथ… क्या करते हैं वो?