Bhojpuri

कौन थीं एक्ट्रेस आंचल तिवारी, सड़क हादसे में हुई जिनकी दर्दनाक मौत?

Image credits: Instagram

सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फ़रवरी) को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

Image credits: Instagram

भोजपुरी के 4 कलाकार भी नहीं रहे

हादसे में मरने वालों में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे, गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा, एक्ट्रेस सिमरन श्रीवास्तव और आंचल तिवारी शामिल हैं। सभी भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर चेहरे थे।

Image credits: Instagram

एक्ट्रेस मरने वालों में शामिल आंचल तिवारी कौन थीं?

आंचल तिवारी ना केवल भोजपुरी एक्ट्रेस थीं, बल्कि सिंगर भी थीं। उनकी आवाज़ में आए गाने और उनकी अदाएं दर्शकों को दीवाना बना दिया करती थीं।

Image credits: Instagram

कल्चरल गाने गाती थीं आंचल तिवारी

आंचल तिवारी को कल्चरल गाने गाने के लिए जाना जाता था। उनके क्लासिकल और फ़िल्मी गीत सुनने वालों की जुबान पर चढ़े सुने जा सकते हैं।

Image credits: Instagram

बिहार में जन्मी, मुंबई में रहती थीं

आंचल तिवारी का जन्म बिहार में हुआ था और वे यहीं पली-बढ़ीं भी। हालांकि, काम के सिलसिले में वे मुंबई, महाराष्ट्र के तिलक नगर में रहती थीं।

Image credits: Instagram

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं आंचल तिवारी

आंचल तिवारी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 14.7 हजार लोग फॉलो करते थे। उनके बायो के मुताबिक़, उनका जन्मदिन 14 जुलाई को आता है।

Image credits: Instagram

आंचल तिवारी को सैड सॉन्ग थे पसंद

आंचल तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में लिखा था कि वे अपने मां-बाप को बेहद प्यार करती हैं। अपने आप में विश्वास रखती हैं और उन्हें सैड सॉन्ग पसंद आते थे।

Image credits: Instagram