अमिताभ बच्चन केबीसी को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वे अब गेम होस्ट करने के मूड में नहीं है। उन्होंने शो छोड़ने की इच्छा जताई है।
अमिताभ बच्चन लाइमलाइट में बने हैं। इस मौके पर आपको उनकी 6 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे महंगी हैं।
अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में आलीशान बंगले हैं जलसा, प्रतीक्षा, जनक, वत्स और एक बंगला है। इनमें जलसा की कीमत 112 करोड़ है,जिसमें वे फैमिली संग रहते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 260 करोड़ है।
अमिताभ बच्चन के पास एक मोंटब्लैंक पेन है, जिसकी कीमत लगभग 67 हजार से ज्यादा है। यह पेन उनके शानदार पेन कलेक्शन में से एक है।
अमिताभ बच्चन के पास बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी कार है, जिसकी कीमत लगभग 4.04 करोड़ है। उनके कार कलेक्शन की ये सबसे महंगी कार है।
अमिताभ बच्चन के पास रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी कार है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है। यह कार उनके शानदार कार कलेक्शन में से एक है।
बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन का पेरिस में एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ है। यह घर पत्नी जया बच्चन ने उन्हें गिफ्ट में दिया था।