सलमान खान वो सुपरस्टार, जो 25 साल से IIFA अवॉर्ड के लिए तरस रहे हैं। बेस्ट एक्टर के तौर पर वे 9 बार नॉमिनेट हो चुके हैं। लेकिन एक बार भी उन्हें यह अवॉर्ड नहीं मिल पाया।
IIFA की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। तब सलमान खान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगारी में नॉमिनेट हुए थे, लेकिन अवॉर्ड संजय दत्त (वास्तव के लिए) जीत ले गए थे।
सलमान खान 2004 में 'तेरे नाम' के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस साल ऋतिक रोशन 'कोई मिल गया' के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए थे।
2005 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के लिए सलमान खान को IIFA की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। लेकिन अवॉर्ड शाहरुख़ खान को फिल्म 'वीर जारा' के लिए मिल गया था।
सलमान खान को 2008 में फिल्म पार्टनर के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस बार शाहरुख़ खान ने 'चक दे इंडिया' के लिए अवॉर्ड जीता।
सलमान खान को 2010 में फिल्म 'वॉन्टेड' के लिए बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। लेकिन इस बार महानायक अमिताभ बच्चन ने 'पा' के लिए अवॉर्ड जीत लिया था।
2011 फिल्म 'दबंग' के लिए सलमान खान को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। इस बार शाहरुख़ खान 'माय नेम इज खान' के लिए बेस्ट एक्टर चुने गए थे।
सलमान खान को 2012 में 'बॉडीगार्ड' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। लेकिन इस बार फिल्म 'रॉकस्टार' के लिए रणबीर कपूर को अवॉर्ड मिला था।
2016 में 'बजरंगी भाईजान' के लिए सलमान खान बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए। लेकिन इस बार रणवीर सिंह ने 'बाजीराव मस्तानी' के लिए बाजी मार ली।
सलमान खान 2017 में 'सुल्तान' के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट हुए। लेकिन इस बार अवॉर्ड शाहिद कपूर ने 'उड़ता पंजाब' के लिए जीता।