Bollywood

सबसे महंगी फिल्में, TOP 10 में बॉलीवुड की 3, SRK-सलमान लिस्ट से OUT

Image credits: instagram

700 करोड़ के बजट में बनी है आदिपुरुष

साउथ स्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष को 700 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म को अब तक की सबसे महंगी इंडियन मूवी कहा जा रहा है। यह 16 जून को रिलीज हो रही है।

Image credits: instagram

रजनीकांत की 2.0 का तगड़ा है बजट

रजनीकांत की फिल्म 2.0 भी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म को 570 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। इसमें अक्षय कुमार निगेटिव रोल में थे। 

Image credits: instagram

550 करोड़ की RRR

2022 में सबसे ज्यादा धमाका करने वाली फिल्म RRR को 550 करोड़ के बजट में बनाया गया था। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं।

Image credits: instagram

पोन्नियन सेल्वन महंगे बजट वाली फिल्म

पोन्नियन सेल्वन की गिनती भी महंगे बजट वाली फिल्मों में है। इस फिल्म को 500 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चनऔर चिनाय विक्रम लीड रोल में हैं।

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का धांसू बजट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का बजट भी धांसू है। फिल्म को 450 करोड़ में तैयार किया जा रहा है। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

Image credits: instagram

रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र का बजट

2022 में आई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को 410 करोड़ के बजट में तैयार किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था।

Image credits: instagram

350 करोड़ के बजट वाली साहो

प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म पर जितनी मेहनत की थी, उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

Image credits: instagram

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान- अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 335 करोड़ के बजट में तैयार किया था। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपना पूरा लुक चेंज किया था, फिर भी मूवी सुपरफ्लॉप साबित हुई।

Image credits: instagram

प्रभास की राधे श्याम का बजट

प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को एक डिफरेंट कॉन्सेप्ट पर बनाया गया था। हालांकि, फिल्म फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का बजट 310 करोड़ रुपए था।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज

फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को 300 करोड़ के बजट में बनाया था। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस औंधें मुंह गिरी। फिल्म में मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद थे।

Image credits: instagram