Bollywood

डेब्यू रहा फेल, कमबैक डिजास्टर, ऐश्वर्या राय के माथे 21 FLOP का ठप्पा

Image credits: instagram

50वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी ऐश्वर्या राय

1 नवंबर को ऐश्वर्या राय अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। उनका जन्म 1973 में मंगलौर में हुआ था। 90 के दशक में ऐश्वर्या राय ने फिल्मों में कदम रखा था।

Image credits: instagram

और प्यार हो गया थी ऐश्वर्या राय की पहली फिल्म

ऐश्वर्या राय ने 1997 में आई फिल्म और प्यार हो गया से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में बॉबी देओल लीड हीरो थे। हालांकि, फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। 

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय की दूसरी फिल्म भी रही FLOP

1999 में आई ऐश्वर्या राय की दूसरी फिल्म आ अब लौट चले भी फ्लॉप रही। फिल्म में अक्षय खन्ना उनके हीरो थे। 

Image credits: instagram

हम दिल दे चुके सनम रही HIT

ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम हिट साबित हुई थी। 1999 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान और अजय देवगन लीड हीरो थे।

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय ने हिट से ज्यादा दी फ्लॉप

ऐश्वर्या राय ने अपने 26 साल के करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी। 2001 में 2003 के बीच ऐश्वर्या राय की 4 फिल्में दिल का रिश्ता, कुछ ना कहो, अलबेला सहित अन्य फ्लॉप रहीं। 

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय की ये फिल्में भी रही FLOP

2004-07 के बीच आई ऐश्वर्या राय की करीब 7 फिल्में क्यों हो गया नाम, शब्द, उमराव जान, रैनकोट सहित अन्य फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। 

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय का कमबैक रही डिजास्टर

ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी और बेटी होने पर एक्टिंग से ब्रेक लिया था। 2015 में उन्होंने फिल्म जज्बा से कमबैक किया। हालांकि, फिल्म डिजास्टर रही। 

Image credits: instagram

ऐश्वर्या राय ने दी 21 फ्लॉप

ऐश्वर्या राय ने अपने 26 साल के करियर में करीब 21 फ्लॉप फिल्में दी। उन्होंने देवदास, धूम 2, मोहब्बतें जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में की लेकिन अपने दम पर एक भी हिट नहीं दे पाईं।

Image credits: instagram