Bollywood

पति निक के बिना ही करवा चौथ मनाएंगी प्रियंका चोपड़ा? जानिए वजह

Image credits: Instagram

करवा चौथ के लिए तैयार प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी पति निक जोनस की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

Image credits: Instagram

करवा चौथ पर पति से दूर रहेंगी प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा इस बार करवा चौथ पर पति निक जोनस के साथ नहीं होंगी।

Image credits: Instagram

फिलहाल भारत में हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में हुए MAMI फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फेस्टिवल में शामिल होने के बाद वे अभी तक लॉस एंजिलिस नहीं लौटी हैं।

Image credits: Instagram

करवा चौथ के बाद निक से मिल पाएंगी प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल लॉस एंजिलिस लौटने के मूड में नहीं हैं। वे नवम्बर के पहले सप्ताह में वहां जाएंगी। यानी करवा चौथ के बाद ही वे निक जोनस से मिल पाएंगी।

Image credits: Instagram

मुंबई में इस वजह से रुक रहीं प्रियंका चोपड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, प्रियंका ने विशाल भारद्वाज की एक फिल्म साइन की है। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य मीटिंग्स भी कतार में हैं, जिन्हें वे लॉस एंजिलिस लौटने से पहले निपटाना चाहती हैं।

Image credits: Instagram

बार-बार यात्रा नहीं कर सकतीं प्रियंका चोपड़ा

दावा किया जा रहा कि प्रियंका पर बेटी मालती की जिम्मेदारी भी है, जिसकी वजह से वे बार-बार यात्रा नहीं कर सकतीं। इसलिए इस बार करवा चौथ उन्होंने निक के बगैर ही मनाने का फैसला लिया है।

Image credits: Instagram

निक जोनस को नहीं प्रियंका चोपड़ा के फैसले पर ऐतराज

बताया जा रहा है कि निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा के फैसले पर रत्ती भर भी ऐतराज नहीं है। जिस तरह प्रियंका बेटी मालती के साथ अपने काम को मैनेज कर रही हैं, वह निक को पसंद आता है।

Image credits: Instagram