Bollywood

अजय देवगन की 5 सबसे महंगी चीजें, 2 की कीमत में बन जाए 6 लो बजट फिल्में

Image credits: instagram

55 साल के हुए अजय देवगन

बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन 55 साल के हो गए हैं। 1969 में दिल्ली में जन्मे अजय ने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। वहीं, इसी साल उनकी कुछ धांसू फिल्में आने वाली है।

Image credits: instagram

1991 में किया था अजय देवगन ने डेब्यू

अजय देवगन ने 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म में दो बाइक पर बैठकर उनकी एंट्री ने तहलका मचा दिया था। फिल्म हिट रही थी।

Image credits: instagram

अजय देवगन की सबसे महंगी चीजें

अजय देवगन के पास कुछ महंगी चीजें हैं। इसमें देश-विदेश में बंगला, लग्जरी गाड़ियां, प्राइवेट जेट आदि शामिल हैं। नीचे पढ़ें डिटेल...

Image credits: instagram

1. 60 करोड़ का मुंबई में बंगला

अजय देवगन का मुंबई जुहू में एक आलीशान बंगला है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत 60 करोड़ से ज्यादा है। उनके इस बंगले का नाम शिवशक्ति है।

Image credits: instagram

2. अजय देवगन का लंदन में बंगला

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने कुछ साल पहले लंदन के पार्क लेन में एक बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 54 करोड़ रुपए है।

Image credits: instagram

3. अजय देवगन का प्राइवेट जेट

अजय देवगन के पास एक 6 सीटर वाला प्राइवेट जेट है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस जेट की कीमत तकरीबन 84 करोड़ रुपए है। इसे उन्होंने 2010 में खरीदा था।

Image credits: instagram

4. अजय देवगन का कार कलेक्शन

अजय देवगन के पास रोल्स रॉयस कलिनन, मर्सिडीज-मेबैक GLS600, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे, रेंज रोवर वोग, BMW Z4, Audi Q7 आदि कारें हैं। इन कारों की कीमत 10 करोड़ से ज्यादा है।

Image credits: instagram

5. अजय देवगन की वैनिटी वैन

अजय देवगन के पास आलीशान वैनिटी वैन है। इसमें बेडरूम, मिनी बार और लाउंज जैसी सुविधाएं है। इसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।

Image credits: instagram

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्में

अजय देवगन 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के मूड में हैं। इस साल उनकी मैदान, औरों कहां था दम, सिंघम अगेन, रेड 2 जैसी फिल्में रिलीज होगी।

Image credits: instagram