Hindi

5 साल 15 फिल्में, HIT सिर्फ 3, एक ब्लॉकबस्टर को तरस रहे Akshay Kumar

Hindi

अक्षय कुमार की केसरी 2

अक्षय कुमार केसरी 2 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मूवी 18 अप्रैल को रिलीज होगी। इससे पहले उनके पिछले 5 साल का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

अक्षय कुमार का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

आपको बात दें कि अक्षय कुमार का 2020 से बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बिगड़ गया है। पिछले 5 साल से वे लगातार फिल्में कर रहे हैं, लेकिन इनमें से बमुश्किल इक्का-दुक्का फिल्म ही हिट हो पाईं।

Image credits: instagram
Hindi

2020-21 में अक्षय कुमार की एक मूवी हिट

2020-21 में अक्षय कुमार ने लक्ष्मी, बेल बॉटम, सूर्यवंशी और अतरंगी रे में काम किया। इसमें से सिर्फ एक फिल्म सूर्यवंशी ही हिट हुई। बाकी सभी फिल्में फ्लॉप रही।

Image credits: instagram
Hindi

अक्षय कुमार की लगातार 5 फिल्में फ्लॉप

अक्षय कुमार की 2022 में 5 फिल्में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन, कटपुतली, रामसेतु रिलीज हुईं। इसमें से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। 

Image credits: instagram
Hindi

अक्षय कुमार की OMG 2 हुई हिट

2023 में अक्षय कुमार की 3 फिल्में सेल्फी, ओएमजी 2 और मिशन रानीगंज रिलीज हुई। इसमें से सिर्फ ओएमजी 2 ही थोड़ा बहुत बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाई। बाकी दोनों फिल्में महाडिजास्टर रही।

Image credits: instagram
Hindi

2024 खास नहीं रहा अक्षय कुमार के लिए

अक्षय कुमार के लिए 2024 भी खास नहीं रहा। इस साल उनकी 5 फिल्में बड़े मियां छोटे मिया, खेल खेल में, सरफिरा, सिंघम अगेन और स्त्री 2। स्त्री 2 में उनका कैमियो था। सिंघम अगेन हिट रही।

Image credits: instagram
Hindi

2025 में आई अक्षय कुमार की एक फिल्म

2025 में अभी तक अक्षय कुमार की एक फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हुई। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए, पर बॉक्स ऑफिस पर उतना जलवा देखने नहीं मिला। 

Image credits: instagram
Hindi

2025 में अक्षय कुमार की आएंगी 4 फिल्में

इस साल यानी 2025 में अक्षय कुमार 4 फिल्में केसरी 2, कन्नपा, हाउसफुल 5 और जॉली एलएलबी 3 में नजर आएंगे। इनके अलावा भी अक्षय कुछ फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं, जो 2026 में रिलीज होंगी।

Image credits: instagram

70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस,अमिताभ पर लगाया था हत्या की साजिश का आरोप

ये हैं बॉलीवुड के अमीर दामाद! जानिए किसके पास है सबसे ज्यादा संपत्ति?

BO Prediction: अक्षय कुमार की Kesari 2 पहले दिन कमाएगी इतने करोड़

Kesari 2 के दमदार डायलॉग, अक्षय को देख भूल जाएंगे दामिनी का Sunny Deol