अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल सीरीज का 5वें पार्ट आ रहा है। आपको बता दें कि इसके पहले चारों पार्ट धमाकेदार रहे।
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2010 में आई थी। इस मल्टी स्टारर फिल्म को 30 करोड़ में बनाया था और इसने 124.50 करोड़ कमाए थे।
हाउसफुल 2 यानी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 2012 में आई थी। ये भी हिट रही। 60 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 186 करोड़ का बिजनेस किया था।
हाउसफुल 3 जो 2016 में आई थी, ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया। 60 करोड़ की फिल्म ने 195 करोड़ का कलेक्शन किया।
हाउसफुल 4 ने तो बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। 2019 में आई इस फिल्म का बजट 75 करोड़ था और इसने 280.27 करोड़ का कारोबार किया था।
खबरों की मानें तो अक्षय कुमार की हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आ रही है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों अक्षय कुमार लीड रोल में रहे। फिल्मों में कई स्टार्स बदले लेकिन अक्षय अभी भी डटे हुए है।
6 जून 2025 को रिलीज होने वाली हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, संजय दत्त, कृति खरबंदा, सौंदर्य शर्मा सहित 18 स्टार्स हैं। इससे निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं।