Hindi

लगातार FLOP 56 के अक्षय कुमार स्ट्रेस में खुद को कैसे रखते हैं FIT?

Hindi

56 साल के हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 56 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी फिजिक को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। इसकी वजह है उनकी फिटनेस।

Image credits: instagram
Hindi

लगातार फ्लॉप अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की बात करें तो वो पिछले 3 साल से डिजास्टर साबित हो रहे हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही है। ऐसे में किसी को भी तनाव हो सकता है।

Image credits: instagram
Hindi

स्ट्रेस में खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि स्ट्रेस में भी वे मेंटली और फिजिकली खुद को कमजोर नहीं पड़ने देते हैं। वे सालों से एक रूटीन फॉलो कर रहे हैं और वो है अनुशासन।

Image credits: instagram
Hindi

क्या है अक्षय कुमार की सबसे बड़ी ताकत

अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासन और वर्क एथिक्स है। वे सालों से यही टाइम टेबल फॉलो कर रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

अक्षय कुमार का डेली रूटीन

अक्षय कुमार ने बताया कि फिट रहने के लिए वे वक्त पर सोते हैं, खाते हैं और काम करते हैं। उन्होंने तय कर रखा है कि कितने घंटे शूटिंग करना है। इसके साथ ही वर्कआउट करना नहीं भूलते।

Image credits: instagram
Hindi

ऐसे खुद को फिट रखते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार सुबह जल्दी उठते हैं। वे जिम में वर्कआउट करने के साथ ही खेल में भी विश्वास रखते हैं। वे सुबह बास्केट बॉल खेलते हैं और स्टेयर वर्कआउट करते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

अक्षय कुमार की खास डाइट

अक्षय कुमार की डाइट की बात करें तो वे ब्रेकफास्ट में दूध या फिर जूस पीते हैं। लंच में सब्जियां, उबला चिकन, दही खाना पसंद करते हैं। अपना डिनर वे काफी लाइट रखते हैं।

Image credits: instagram
Hindi

इन 2 चीजों से दूर रहते हैं अक्षय कुमार

अक्षय कुमार शक्कर और नमक बहुत कम लेते हैं। वहीं, खुद को हेल्दी रखने के लिए वे दिन में तकरीबन 4-5 लीटर पानी पीते हैं।

Image Credits: instagram