Bollywood

अक्षय कुमार की 10 महाडिजास्टर फिल्में, जिससे डूब गए मेकर्स के करोड़ों

Image credits: instagram

लगातार FLOP अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं। पिछले 4 साल का रिकॉर्ड देखें तो अक्षय की सिर्फ 2 फिल्में ही हिट रही है।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार ने 4 साल में की 12 फिल्में

अक्षय कुमार ने 2020-24 के बीच करीब 12 फिल्मों में काम किया। इनमें से 10 फिल्मों का हाल बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रहा।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की 4 फिल्में OTT पर

2020-24 के बीच अक्षय कुमार की 4 फिल्में लक्ष्मी, बेल बॉटम, अतरंगी रे, कठपुतली ओटीटी पर रिलीज हुई। हालांकि, इसमें से कोई भी हिट नहीं हो पाई।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी

2021 में आई अक्षय कुमार की सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। 160 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस किया।

Image credits: instagram

2022 में अक्षय कुमार की 4 फिल्में

2022 अक्षय कुमार के लिए बुरा साबित हुई। इस दौरान उनकी फिल्म बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु रिलीज हुई और सभी फ्लॉप रही।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की फिल्मों से नुकसान

2022 में अक्षय कुमार तकरीबन सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इन फिल्मों से मेकर्स को लगभग 350 करोड़ का नुकसान हुआ।

Image credits: instagram

2023 नहीं रहा अक्षय कुमार के लिए खास

2023 भी अक्षय कुमार के लिए खास नहीं रहा। इस दौरान उनकी 3 फिल्में सेल्फी, ओएमजी 2 और मिशन रानीगंज रिलीज हुई। इनमें से 2 मूवी फ्लॉप रही।

Image credits: instagram

ओएमजी 2 ने कमाए 221.08 CR

2023 में रिलीज हुई फिल्म ओएमजी 2 से अक्षय कुमार को थोड़ी राहत मिली। 50 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 221.08 करोड़ की कमाई की थी।

Image credits: instagram

2024 में अक्षय कुमार

2024 में अक्षय कुमार की सबसे पहली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हो रही है। 350 करोड़ के बजट में बनी एक्शन पैक्ड फिल्म से काफी उम्मीदें है।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

2024 में अक्षय कुमार की करीब 9 फिल्में रिलीज होगी। इनमें स्काई फोर्स, सिंघम अगेन, खेल खेल में, वेलकम टू द जंगल आदि शामिल हैं।

Image credits: instagram