2025 में ये 8 स्टार्स BOX OFFICE पर मचाएंगे गदर, एक की आ रहीं 8 मूवी
Bollywood Dec 29 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
2025 में बॉक्स ऑफिस पर होगा धमाका
2025 में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर मचने वाला है। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान , अक्षय कुमार से लेकर ऋतिक रोशन सहित अन्य की धांसू फिल्में रिलीज हो रही है।
Image credits: instagram
Hindi
1. कंगना रनोट
इस साल कंगना रनोट बॉक्स ऑफिस पर जलवा नहीं दिखा पाई। 2024 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि, 2025 में वे अपनी फिल्म इमरजेंसी से बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में हैं।
Image credits: instagram
Hindi
2. सनी देओल
इस साल सनी देओल की भी कोई फिल्म नहीं आई लेकिन 2025 में वे 2 फिल्में जाट और लाहौर 1947 से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले हैं।
Image credits: instagram
Hindi
3. अक्षय कुमार
अक्षय कुमार 2025 में धमाका करने की तैयार की हैं। उनकी स्काई फोर्स, शंकरा, जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5, कनप्पा, वेलकम 3, हेरा फेरी 3, वेदात मराठे वीर दौडले सात फिल्में रिलीज होगी।
Image credits: instagram
Hindi
4. सलमान खान
सलमान खान का भी 2025 में जबरदस्त जलवा देखने को मिलेगा। उनकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने रिलीज होगी।
Image credits: instagram
Hindi
5. अजय देवगन
2025 में अजय देवगन आजाद, रेड 2, दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2 से बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाते नजर आएंगे।
Image credits: instagram
Hindi
6. ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 के साथ 2025 में बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी में हैं।
Image credits: instagram
Hindi
7. विक्की कौशल
विक्की कौशल भी 2025 में जलवा दिखाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्म छावा नए साल में रिलीज होगी।
Image credits: instagram
Hindi
8. टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ एक बार अपने बागी तेवर बॉक्स ऑफिस पर दिखाते नजर आएंगे। 2025 में उनकी फिल्म बागी 4 रिलीज होगी।