ऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन इस समय 13 साल की हैं। उनको अक्सर अपनी मां के साथ देखा जाता है।
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम खान को अक्सर पापा के साथ स्पॉट किया जाता है। इस समय वो 11 साल के हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान का लाडला बेटा तैमूर अली खान 8 साल का हो गया है। उनकी क्यूटनेस पर फैंस फिदा रहते हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मिशा कपूर 8 साल की हो गई है।
आमिर खान के छोटे बेटे आजाद राव खान 13 साल के हैं। वो अक्सर अपने पिता के साथ नजर आते हैं।
अक्षय कुमार की लाडली नितारा कुमार लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इस समय वो 12 साल की हो गई हैं।
इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर ने सारा लाइमलाइट चुरा लिया है। वो इस समय 2 साल की हैं।