Bollywood

खतरे में इन 7 बॉलीवुड स्टार्स का करियर, डूबती नैया बचाने बस आखिरी मौका

Image credits: instagram

दांव पर बॉलीवुड स्टार्स का करियर

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है, जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रहे हैं। इनमें अक्षय कुमार से लेकर कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ तक के नाम शामिल हैं। इनका करियर दांव पर लगा है।

Image credits: instagram

2024 में आ रही FLOP स्टार्स की फिल्में

टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा, अक्षय कुमार सहित अन्य फ्लॉप स्टार्स की फिल्में 2024 में रिलीज हो रही है। और इन फिल्मों पर ही इनका पूरा करियर टिका हुआ है।

Image credits: instagram

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में

लगातार फ्लॉप अक्षय कुमार की 2024 में 8 फिल्में रिलीज हो रही हैं। 2024 में उनकी सबसे पहली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें हैं।

Image credits: instagram

इन फिल्मों में भी दिखेंगे अक्षय कुमार

2024 में अक्षय कुमार की सिंघम अगेन, स्काई फोर्स, वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, खेल खेल में सहित 8 फिल्में रिलीज होगी। अक्षय को अपना करियर बचाने के लिए इन फिल्मों का सहारा है।

Image credits: instagram

टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्में

टाइगर श्रॉफ भी 2-3 साल से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से काफी उम्मीदें है। इसके अलावा वे सिंघम अगेन भी नजर आएंगे।

Image credits: instagram

इस फिल्म में दिखेंगी कृति सेनन

कृति सेनन 3-4 साल लगातार फ्लॉप हो रही हैं। उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया 9 फरवरी को आ रही हैं, जो उनका डूबता करियर संवार सकती है। इसके अलावा वे द क्रू में भी नजर आएंगी।

Image credits: instagram

कंगना रनोट की इमरजेंसी

कंगना रनोट ने पिछले कुछ सालों से कोई हिट फिल्म नहीं है। अगर उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी फ्लॉप होती है तो इससे उनके करियर को काफी नुकसान पहुंच सकता है।

Image credits: instagram

अर्जुन कपूर लगातार फ्लॉप

अर्जुन कपूर पर तो जबरदस्त फ्लॉप का धब्बा लगा हुआ है। वे कई सालों से लगातार डिजास्टर मूवी दे रहे हैं। 15 अगस्त को आ रही सिंघम अगेन शायद उनके डूबते करियर को बचा ले।

Image credits: instagram

खतरे में पूजा हेगड़े का करियर

पूजा हेगड़े भी लगातार फ्लॉप हो रही हैं। फिलहाल उनके पास कोई बॉलीवुड मूवी नहीं है, लेकिन वे साउथ की फिल्म देवा कर रही है, जो इसी साल आएगी। ये फिल्म उनके डूबते करियर को बचा सकती है।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में दिखेंगी

सोनाक्षी सिन्हा ने आखिरी हिट कब दी थी शायद यह कम ही लोगों को याद होगा। वे बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाली हैं। हो सकता है ये मूवी उनके लिए फायदेमंद साबित हो।

Image credits: instagram