प्रीति जिंटा ने 'इश्क इन पेरिस' से बॉलीवुड में कमबैक किया था। हालांकि, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसे में प्रीति के पास क्रू मेंबर्स को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं थे।
जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया था कि वो साल 2008 में कर्ज में डूब गए थे। इसे चुकाने के लिए उन्हें अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी थी।
अनुपम खेर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक समय था जब वो भी दिवालिया हो गए थे।
गोविंदा को कई साल तक काम नहीं मिला। ऐसे में वो काफी कर्ज में डूब गए थे।
सनी देओल ने बैंक से लोन लिया था। हालांकि, वो उसका कर्ज नहीं चुका पाए इस वजह से उनके घर की नीलामी हो गई थी।
अमिताभ बच्चन साल 1999 में कर्ज में डूब गए थे। उस समय उनके पास कार में पेट्रोल डालने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे।
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म 'रावन' को बनाने के लिए सब कुछ झोंक दिया था। हालांकि, तब भी यह कुछ उतनी कमाई नहीं कर पाई।