अमरीश पुरी की 2011 में आई फिल्म गदर एक प्रेमकथा ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। फिल्म ने 133 करोड़ कमाए थे। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल थे।
1995 में आई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इंडियन सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। शाहरुख खान-काजोल के साथ वाली अमरीश पुरी की इस फिल्म ने103 करोड़ का बिजनेस किया था।
2004 में आई अमरीश पुरी की फिल्म मुझसे शादी करोगी एक कॉमेडी ड्रामा मूवी थी। फिल्म ने 55.98 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म में सलमान खान- प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार थे।
1999 में आई अमरीश पुरी की फिल्म ताल ने भी खूब धमाल किया था। इसके गाने भी खूब फेमस हुए थे। ऐश्वर्या राय-अक्षय खन्ना के साथ वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51 करोड़ का बिजनेस किया था।
2003 में आई अमरीश पुरी की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाई भी शानदार रही। मूवी ने 45 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसमें सनी देओल-प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा थे।
1995 में आई अमरीश पुरी की करन अर्जुन ब्लॉकबस्टर रही। इसमें अमरीश द्वारा निभाया विलेन का रोल आज भी लोग याद करते हैं। मूवी ने 43 करोड़ कमाए थे। फिल्म में शाहरुख खान-सलमान खान थे।
फिल्म लक्ष्य 2004 में आई थी। अमरीश पुरी के मूवी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। मूवी ने 41 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन-प्रीति जिंटा थे।
1997 में आई अमरीश पुरी की फिल्म परदेस सुपरहिट रही। शाहरुख खान-महिमा चौधरी के साथ वाली इस फिल्म ने 40 करोड़ कमाए थे।
2001 में आई फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में अमरीश पुरी ने शानदार रोल प्ले किया था। सलमान खान-रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा वाली मूवी ने 37 करोड़ का कलेक्शन किया था।
2001 की फिल्म यादें में अमरीश पुरी ने खास किरदार निभाया था। फिल्म ने 34 करोड़ कमाए थे। मूवी में ऋतिक रोशन-करीना कपूर लीड रोल में थे।